World Diabetes Day 2025: खूब फल खाकर मिटाइये दिल से डायबिटीज़ का खौफ, जानिये क्या हैं फेमस डायबिटीज़ डाॅक्टर की रिकमेंडेशन्स...
World Diabetes Day 2025: खूब फल खाकर मिटाइये दिल से डायबिटीज़ का खौफ, जानिये क्या हैं फेमस डायबिटीज़ डाॅक्टर की रिकमेंडेशन्स...

World Diabetes Day 2025: डायबिटीज़ के पेशेंट्स हर पल एक खौफ में जीते हैं कि कहीं कुछ ऐसा न पेट में चला जाए जो शुगर को एकदम से बढ़ा दे क्योंकि यही शुगर स्पाइक्स बहुत बड़ी समस्या बन सकते हैं। उनको आईसीयू तक पहुंचा सकते हैं। लेकिन फेमस डाॅक्टर बिश्वरूप राय चौधरी की सलाह ऐसी है जो एक पल को हम सभी को हैरत में डाल सकती है। यह सलाह है कि डायबिटीज़ पेशेंट्स मीठे फल खाकर भी बेखौफ रह सकते हैं और अपनी शुगर को भी नियंत्रण में रख सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं कि क्या हैं डाॅक्टर की रिकमेंडेशंस।
पहले जाने कितना होना चाहिए शुगर लेवल
एक सामान्य रूप से स्वस्थ व्यक्ति में खाली पेट (Fasting Blood Sugar) 70-99 mg/dL होना चाहिए वहीं खाने के 2 घंटे बाद यह 140 mg/dL तक हो सकता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल इससे ऊपर जा रहा है तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। क्योंकि आप डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं।
डायबिटीज क्या है
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड में ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। हम जब भी कुछ खाते हैं तो उसमें किसी न किसी अनुपात में शक्कर (ग्लूकोज़) होती है। इंसुलिन एक ऐसा हार्मोन है जो इस ग्लूकोज को कोशिकाओं में ऊर्जा के लिए इस्तेमाल करने में मदद करता है। लेकिन जब हमारा शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता या शरीर इंसुलिन का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाता तब ब्लड में ग्लूकोज़ का लेवल बढ़ने लग जाता है। यही डायबिटीज़ की स्थिति है। डायबिटीज में पेशेंट को बहुत संभल के खाना खाना पड़ता है जिससे कि उनके शरीर में शुगर का अनुपात बहुत तेजी से ना बढ़ जाए। लेकिन इस डर में लोग बहुत सी फायदेमंद चीज़ें भी छोड़ देते हैं जैसे फल। यहां हम डायबिटीज़ पेशेंट्स के लिए डाॅक्टर बिश्वरूप राय चौधरी की सलाहें आपके साथ साझा कर रहे हैं जो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर की हैं।
पसंद के फल खाने की है पूरी छूट
डाॅ डाॅक्टर बिश्वरूप राय चौधरी के अनुसार आप अपनी पसंद के कोई भी फल खा सकते हैं। वे तो यहां तक कहते हैं कि आम और केले जैसे मीठे फल भी नुकसान नहीं करते। डॉक्टर चौधरी के अनुसार आप अपनी पसंद के चार तरह के फ्रूट ले लें। फल किस अनुपात में लेने हैं उन्होंने यह भी बताया है। उनके अनुसार अगर आपका वजन 70 किलोग्राम है तो आप (70 * 10) 700 ग्राम की मात्रा में फल खा सकते हैं। ये फल आपको सुबह उठने के बाद दिन के 12 बजे तक खा लेने हैं। इसके अलावा आप 12 बजे तक और कुछ भी ना खाएं।
लंच कैसा हो
डाॅक्टर बिश्वरूप राय चौधरी के अनुसार आप अपनी पसंद का लंच ले सकते हैं।अधिक तेल-मसाले -नमक वाला खाना अवॉइड करें । वे यह भी कहते हैं कि नॉनवेज को अवॉइड करें। साथ ही मिल्क प्रोडक्ट्स को भी। उनके अनुसार डायबिटीज के पेशेंट को अपने लंच के समय दो प्लेट तैयार करनी चाहिए।
पहली प्लेट कैसी हो?
पहली प्लेट में कोई भी चार तरह के सलाद वाले आइटम हों जैसे गाजर, मूली, टमाटर, प्याज कुछ भी। इनका अनुपात भी उन्होंने बताया है। उनके अनुसार अगर आपका वजन 70 किलोग्राम है तो आप (70 * 5 ) यानी 350 ग्राम की मात्रा में सलाद खा सकते हैं। सलाद के मामले में उनकी एक रिकमेंडेशन यह भी है कि अगर आपको कच्चा सलाद नहीं पचता तो आप उसे स्टीम करके भी खा सकते हैं।
दूसरी प्लेट कैसी हो
डाॅक्टर बिश्वरूप राय चौधरी के अनुसार जब आप अपना सलाद खत्म कर लें उसके बाद ही अपनी दूसरी प्लेट में रखा भोजन लें। भोजन अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं। उसमें दो तरह की सब्जियां हों तो बेहतर। आप दाल, चावल, रोटी आदि अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं।
डिनर कैसा हो
डाॅक्टर बिश्वरूप राय चौधरी के अनुसार आपको डिनर रात 8 बजे के पहले तक खत्म कर लेना चाहिए। डिनर के लिए भी वही नियम है कि आप अपने डिनर से पहले एक प्लेट सलाद खाएं जिसका अनुपात ऊपर की तरह हो। उसके बाद हल्का डिनर करें।
पत्तेदार चीज़ें खाने से भी होगा बहुत फायदा
डाॅक्टर बिश्वरूप राय चौधरी के अनुसार अगर आपको ब्लड शुगर ज्यादा ही परेशान करती है तो आपको अपनी डाइट में कुछ पत्तेदार चीज़ें शामिल करनी चाहिए जैसे तुलसी के पत्ते, पालक,पुदीना,धनिया या कुछ और। उनके अनुसार आप 75 ग्राम की मात्रा में चार तरह के पत्ते अपने लिए इकट्ठा करें। इन्हें तीन भाग में बाटें यानी आप 25- 25 ग्राम सुबह, दोपहर, शाम ले सकते हैं। सुबह इन्हें फल से पहले लें। इससे आपको बहुत अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
