Begin typing your search above and press return to search.

अद्भुत... बच्चों के योग आसन देखकर CM के साथ अतिथियों ने दबाई दांतों तले ऊंगलियां, आप भी देखें ये तस्वीरें...

राजधानीवासियों को योग के नियमित अभ्यास के लिए फुंडहर गांव में भवन उपलब्ध कराने की घोषणा

अद्भुत... बच्चों के योग आसन देखकर CM के साथ अतिथियों ने दबाई दांतों तले ऊंगलियां, आप भी देखें ये तस्वीरें...
X
By NPG News

रायपुर, 25 अप्रैल 2022। योग के कई कठिन आसनों को बच्चों ने जिस तरीके से प्रस्तुत किया कि सीएम भूपेश बघेल समेत मंच पर मौजूद अतिथि भी बोल उठे वाह...अद्भुत...अकल्पनीय। अवसर था छत्तीसगढ़ योग आयोग के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह सम्मेलन के शुभारंभ सत्र का। इस दौरान बच्चों ने कई तरह के आसनों का प्रदर्शन किया।


दौड़भाग भरी जिंदगी में योग की प्रासंगिकता बढ़ी

सीएम ने कहा कि लोगों को स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग के नियमित अभ्यास से स्वास्थ्य सुरक्षा मिलती है। सीएम ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। यह साधक को अपने आप से जोड़ता है। योग हमंे अनुशासित करता है और अनुशासन से जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। इस मौके पर सीएम ने राजधानीवासियों को योग के नियमित अभ्यास के लिए फुंडहर गांव में भवन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने योगासन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा किए गए योग प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


सीएम ने कहा कि योग सामूहिक नहीं, व्यक्तिगत है। हर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है। योग प्रशिक्षक के सान्निध्य में यम, नियम का पालन करते हुए अपने शरीर के लिए उपयुक्त आसन का ही अभ्यास करना चाहिए। अष्टांग योग के नियमों का पालन करते हुए आसन-प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इससे स्नायु, मसल्स, हड्डी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग के नियमित अभ्यास करने वाले के चेहरे की चमक और उसका आत्मबल अलग से दिखता है।


छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि आयोग के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय योगासन प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मंगलवार 26 अप्रैल को पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के परिसर में 1000 योग साधकों द्वारा सूर्य नमस्कार व विशेष योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, राजेश नारा, सतनाम पनाग आदि मौजूद थे।

Next Story