Begin typing your search above and press return to search.

Winter Special DIY Night cream: घर में बनाइये ये विंटर स्पेशल DIY नाइट क्रीम, स्किन रहेगी खिली-खिली...

Winter Special DIY Night cream: घर में बनाइये ये विंटर स्पेशल DIY नाइट क्रीम, स्किन रहेगी खिली-खिली...
X
By Gopal Rao

Winter Special DIY Night cream: सर्दियों में खिंचती हुई और फटी-फटी सी स्किन एक आम परेशानी है लेकिन बहुत तकलीफदेह भी। साथ ही साथ ये आपको बहुत केयरलैस भी दिखाती है कि आपका खुद पर जरा भी ध्यान नहीं है। सर्दियों में भी अपनी स्किन सॉफ्ट-साॅफ्ट और खिली हुई दिखे इसके लिए हम एक बेहतरीन DIY नाइटक्रीम बनाने का तरीका आप के साथ शेयर कर रहे है जिसके लिए आपको तीन सिंपल सी चीजों की जरूरत पड़ेगी। ना कोई खास खर्चा होगा और ना बनाने में दिक्कत पेश आएगी। आइये जानते हैं इस DIY नाइट क्रीम को बनाने की विधि।

DIY नाइट क्रीम बनाने के लिए हमें चाहिए

  • 1. रोगन बादाम तेल-1 टेबल स्पून
  • 2. ग्लिसरीन - 1 टेबल स्पून
  • 3. ऐलोवेरा जैल-2 टेबल स्पून

इस DIY नाइट क्रीम के लिए हमें इन तीनों चीजों को एक कटोरे में मिक्स करना है और खूब अच्छी तरह फेंटना है जिससे यह बिल्कुल क्रीम की तरह बन जाए। अब इस क्रीम को आप एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लीजिए। आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं। रोज रात को सोने से पहले इसे लगाएं। तीन से चार मिनट मालिश करें और फिर सो जाएं। रात भर में आपकी स्किन पर यह गजब का असर दिखाएगी। आप इसे चेहरे के साथ पूरे शरीर पर भी लगा सकते हैं।

० इंग्रीडिएंट्स की क्या है खासियत

1. रोगन बादाम तेल

सर्दियों में रोगन बादाम तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह त्वचा को गहराई से नमी देता है,माॅइश्चराइज़ करता है। रोगन बादाम तेल लगाने से स्किन का रुखेपन से बचाव होता है और स्किन नर्म - मुलायम बनती है। यह त्वचा की इलास्टिसिटी को भी बेहतर बनाता है।

2. ग्लिसरीन

ग्लिसरीन एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है।यह हवा में मौजूद नमी को खींचती है और इसे आपकी स्किन में लॉक करती है। ग्लिसरीन अपने आप में थोड़ी गाढ़ी सी होती है लेकिन जब आप इसे रोगन बादाम तेल के साथ मिलाकर लगाते हैं तो इसे लगाना बहुत आसान हो जाता है। ग्लिसरीन सर्दियों में आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाकर रखने में बहुत मदद करती है।

3. ऐलोवेरा जैल

इस DIY क्रीम में इस्तेमाल की गई तीसरी चीज़ है एलोवेरा जेल। आप किसी भी अच्छे ब्रांड का एलोवेरा जेल मार्केट से ले सकते हैं। ऐलोवेरा जैल स्किन को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है। ऐलोवेरा जैल डैड स्किन सैल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही यह दाग-धब्बों और मुँहासे को कम करने में भी मददगार है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story