Begin typing your search above and press return to search.

Why is Period Early : क्या इस महीने भी आपके पीरियड्स जल्दी आ गए हैं ?... क्यों और क्या है उपाय जानें एक्सपर्ट की राय

Why is Period Early : क्या आपका पीरियड्स भी हर महीने वक्त से पहले आ जाता है? कई बार दिमाग में यह सवाल आते होंगे कि आखिर यह पहले क्यों आ जाता है? यह एक ऐसा सवाल है जो हर महिला या लड़की के दिमाग में एक न एक बार आया ही होगा? लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह एक नॉर्मल बात है या यह किसी बड़ी मुसीबत या बीमारी के संकेत हैं.

Why is Period Early : क्या इस महीने भी आपके पीरियड्स जल्दी आ गए हैं ?... क्यों और क्या है उपाय जानें एक्सपर्ट की राय
X
By Meenu

Why is Period Early : हर महिला का मासिक धर्म चक्र अलग-अलग होता है। अधिकतर लोगों को 2-7 दिनों तक रक्तस्त्राव होता है। वैसे तो एक सामान्य चक्र 28 से 35 दिनों का होता है। कुछ लोगों को पीरियड्स यानी मासिक धर्म चक्र समय-समय पर आता है। लेकिन कुछ लोगों को मासिक धर्म चक्र समय से पहले या बाद में आता है। जिस तरह देरी से पीरियड्स आना एक समस्या होती है, उसी तरह समय से पहले पीरियड्स आना भी आम नहीं होता है।

इसलिए अगर आपको हर महीने समय से पहले पीरियड्स आ जाते हैं, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। आइए स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुसार जानें हर महीने समय से पहले पीरियड्स आने के कारण-


हर महीने समय से पहले पीरियड्स आने के कारण



1. डाइट और एक्सरसाइज रूटीन में बदलाव

अगर आपके डाइट या एक्सरसाइज रूटीन में बदलाव हुआ है, तो आपके पीरियड्स समय से पहले आ सकते हैं। दरअसल, डाइट और एक्सरसाइज आपके मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करते हैं। अगर आपने हैवी वर्कआउट करना शुरू किया है या फिर खान-पान में बदलाव किया है, तो पीरियड्स के समय में बदलाव आ सकता है। इसके साथ ही, आपका बढ़ता या कम होता वजन भी हार्मोन्स और पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।

2. अगर आप तनाव में हैं

तनाव या चिंता, आपके हार्मोन्स को प्रभावित करता है। अगर आप तनाव या डिप्रेशन में हैं, तो आपको समय से पहले पीरियड्स आ सकते हैं। इतना ही नहीं, तनाव की वजह से आपको मासिक धर्म में देरी भी हो सकती है। इसलिए अगर आप तनाव में रहते हैं, तो मेडिटेशन और योग जरूर करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

3. आपके रूटीन लाइफ में बदलाव

अगर आपके रूटीन लाइफ में कोई बदलाव हो रहा है, तो भी इससे हार्मोन्स प्रभावित हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में बदलाव आपके मासिक धर्म चक्र को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आपने देरी से सोना और देरी से उठना शुरू कर दिया है, तो इससे आपको जल्दी पीरियड्स आ सकते हैं। पीरियड्स के अंतराल को सही रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

4. गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन

अगर आप बार-बार गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करती हैं, तो इसका असर आपके हार्मोन्स और मासिक धर्म चक्र पर पड़ सकता है। दरअसल, गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करने से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो समय से पहले पीरियड्स का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करने से मासिक धर्म चक्र की समय सीमा भी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, पीरियड्स अनियमित भी हो सकते हैं।

5. शारीरिक समस्याएं

कई ऐसी शारीरिक समस्याएं भी हैं, जो आपके पीरियड्स को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे-

पीसीओएस- अगर आपको पीसीओएस है, जो अनियमित मासिक धर्म चक्र हो सकता है। इस स्थिति में आपको समय से पहले या देरी से पीरियड आ सकते हैं। इतना ही नहीं, पीसीओएस कम या भारी रक्तस्त्राव का कारण भी बन सकता है।

थायराइड- थायराइड रोगियों का मासिक धर्म चक्र अनियमित हो सकता है। इस रोग से पीड़ित महिलाओं को समय से पहले पीरियड आ सकते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस- यह एक ऐसी बीमारी है, जो गर्भाशय में होती है। इसमें गर्भाशय की आंतरिक परत बनाने वाले एंडोमेट्रियल ऊतक में असामान्य बढ़ोतरी होने लगती है। जिन महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस होता है, उन्हें समय से पहले पीरियड्स आ सकते हैं।


क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अगर किसी महिला को उनकी डेट या पीरियड्स की तारीख से पहले पीरियड्स आ जाते हैं तो यह नॉर्मल बात है. पीरियड्स साइकल 28 दिनों का होता है. हालांकि अलग-अलग महिलाओं में यह साइकल 21-35 दिनों तक का हो सकता है. किसी महिला को पहले ही दिन ब्लीडिंग ज्यादा हो रही है तो उसे उसी दिन से गिना जाएगा लेकिन अगर किसी महिला को पहला नहीं दूसरे दिन से ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो उसका पीरियड्स साइकल उस दिन से शुरू होगा.


Next Story