Begin typing your search above and press return to search.

West Bengal Dengue News: पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 38 हजार के पार हुए मामले, जानिए पूरा मामला

West Bengal Dengue News: पश्चिम बंगाल में मच्छरजनित डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में अभी तक डेंगू के 38,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को मरीजों की संख्या 38,181 हो गई।

West Bengal Dengue News: पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 38 हजार के पार हुए मामले, जानिए पूरा मामला
X
By Ragib Asim

West Bengal Dengue News: पश्चिम बंगाल में मच्छरजनित डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में अभी तक डेंगू के 38,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को मरीजों की संख्या 38,181 हो गई। नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल के मुताबिक, पिछले साल बंगाल में देश में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे, जो 67,271 थे और करीब 30 लोगों की मौत हुई थी।इस बार मौत के स्पष्ट आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

कौन-कौन से राज्य डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित?

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी कोलकाता और राज्य का दक्षिणी हिस्सा डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य में 13 से 20 सितंबर के बीच करीब 7,000 मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी हिस्से के 15 जिलों में डेंगू का प्रकोप अधिक दिख रहा है। यहां अभी तक करीब 34,905 मामले पाए गए हैं। उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को मिलाकर 8 जिलों में करीब 3,276 मामले दर्ज किए गए।

कोलकाता नगर निगम ने रद्द कीं छुट्टियां

कोलकाता नगर निगम (KMC) ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अपने स्वास्थ्य केंद्रों को सप्ताह में सातों दिन खुला रहने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा निगम ने 2 महीने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। कर्मचारियों को सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा और दिवाली पर भी छुट्टी नहीं दी जाएंगी। साथ ही राज्य के उत्तर और दक्षिणी हिस्से में कई डेंगू हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निर्धारण कर उनकी निगरानी की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story