Begin typing your search above and press return to search.

Vitamin Deficiency Cold: कौन से विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया शरीर में गर्मी कैसे बढ़ाएं?

Vitamin Deficiency Cold: ठंड दूसरों से ज्यादा लगती है? यह आयरन, विटामिन B12 या थायरॉयड की कमी का संकेत हो सकता है। जानें लक्षण, कारण और शरीर में गर्मी बढ़ाने के उपाय।

Vitamin Deficiency Cold: कौन से विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया शरीर में गर्मी कैसे बढ़ाएं?
X

Vitamin Deficiency Cold: कौन से विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया शरीर में गर्मी कैसे बढ़ाएं?

By Ragib Asim

Vitamin Deficiency Cold: सर्दियों में हल्की ठंड लगना सामान्य है, लेकिन अगर आपको दूसरों दूसरों के मुकाबले बहुत ज्यादा ठंड लगती है, हाथ-पैर बर्फ जैसे रहते हैं या थोड़ी हवा में भी शरीर कंपकंपाने लगता है, तो यह सिर्फ मौसम की वजह नहीं होता। यह आपके शरीर में कुछ महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स की कमी का संकेत भी हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार ठंड अधिक लगना तीन बड़े कारणों से जुड़ा होता है, आयरन की कमी, विटामिन B12 की कमी और थायरॉयड का असंतुलन। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं।

आयरन की कमी: ठंड लगने का सबसे बड़ा कारण

डॉक्टरों के मुताबिक आयरन की कमी होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन घट जाता है। हीमोग्लोबिन ही शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है और ऑक्सीजन से ही शरीर में प्राकृतिक गर्मी बनती है। जब आयरन कम हो जाए तो हीट जनरेशन भी कम हो जाती है, जिस वजह से लोग लगातार ठंडी महसूस करते हैं। आयरन की कमी में अक्सर थकान, चक्कर, कमजोरी, दिल तेज धड़कना और सांस फूलना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

क्या खाएं:

पालक, चना, गुड़, खजूर, राजमा, बीट।

आयरन के साथ विटामिन C (नींबू, आंवला, संतरा) लेना जरूरी है ताकि आयरन अच्छे से अब्सॉर्ब हो सके।

विटामिन B12 की कमी: शरीर की हीट कम होने का दूसरा कारण

विटामिन B12 की कमी से भी ठंड ज्यादा लगता है क्योंकि B12 शरीर के नर्वस सिस्टम को संचालित करता है और रेड ब्लड सेल बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से शरीर ऊर्जा और गर्मी दोनों कम पैदा करता है। इसकी कमी में झनझनाहट, हाथ-पैर सुन्न होना, भूलने की समस्या, थकान और लगातार ठंडे पैर जैसे लक्षण मिलते हैं।

क्या खाएं:

दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, चिकन।

शाकाहारी लोगों में B12 deficiency आम है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लिया जा सकता है।

थायरॉयड की कमी (Hypothyroidism): अचानक ज्यादा ठंड लगने का कारण

थायरॉयड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म और तापमान को नियंत्रित करता है। अगर थायरॉयड कम हो जाए तो शरीर तापमान को संतुलित नहीं रख पाता और व्यक्ति दूसरों की तुलना में बहुत अधिक ठंड महसूस करता है। इसके साथ वजन बढ़ना, बाल झड़ना, कब्ज, थकान और त्वचा सूखना जैसे लक्षण भी दिखते हैं।

डाइट में शामिल करें:

आयोडाइज्ड नमक, मछली, दही, पनीर, ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज और बाजरा।

थायरॉयड के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई दवा नियमित लेना जरूरी है।

शरीर में प्राकृतिक गर्मी कैसे बढ़ाएं? (Ayurvedic + Modern tips)

1. गर्म तासीर वाली चीजें खाएं

अदरक, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, मेथी, गुड़।

2. हल्का व्यायाम और सुबह की धूप

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर प्राकृतिक रूप से गर्म रहता है।

3. पानी कम न करें

सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर ठंडा पड़ने लगता है।

4. गर्म सूप, हर्बल काढ़ा

अदरक-तुलसी का काढ़ा शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है।

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

अगर आपको रोजाना ये लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करवानी चाहिए:

  • हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहना
  • हल्की ठंड में भी कंपकंपी
  • कमजोरी या चक्कर
  • बाल झड़ना
  • अचानक वजन बढ़ना
  • मेमोरी कमज़ोर होना

जरूरी टेस्ट:

  • आयरन प्रोफाइल, CBC
  • विटामिन B12
  • थायरॉयड प्रोफाइल (TSH, T3, T4)

सही कारण पता चलने के बाद इलाज बेहद आसान होता है और शरीर कुछ ही दिनों में सामान्य गर्मी महसूस करने लगता है।

Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी सप्लीमेंट या दवाई को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story