Begin typing your search above and press return to search.

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना की वापसी, 3 नए मरीजों की पुष्टि, एक्टिव केस हुई इतनी

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है। जिससे आम लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। इसी की साथ ही बीते 24 घंटे में

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना की वापसी, 3 नए मरीजों की पुष्टि, एक्टिव केस हुई इतनी
X
By Chitrsen Sahu

UP Corona Update: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है। जिससे आम लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। इसी की साथ ही बीते 24 घंटे में लखनऊ में तीन नए मरीजों की पुष्टि की गई है। CMO कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन केसों में 42 साल के पुरुष और 27 साल की महिला सहित PGI का डॉक्टर भी शामिल है।

PGI का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

बताया जा रहा है कि PGI में क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग के 57 साल के डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक, 25 मई को कोरोना संक्रमित डॉक्टर गाजियाबाद गए थे। वहां से लौटने पर उन्हें बुखार के साथ जुकाम की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल अब वह होम आइसोलेशन में हैं।

व्यक्ति की रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव

बादशाह नगर के पेपर मिल कॉलोनी में रहने वाले 42 साल के व्यक्ति की भी कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें 5 जून से लगातार बुखार आ रहा था। जिसके बाद उन्होंने एक निजी लैब में जांच कराई तो उनकी रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

युवती की रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव

कोरोना का तीसरा केस विनीत खंड गोमतीनगर से सामने आया है। जहां, 27 साल की युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि 6 जून को वह दिल्ली से लौटी थी। तभी से उसको बुखार जैसे लक्षण दिख रहे थे। जांच के बाद उसकी भी रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवती का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

एक्टिव केस की संख्या हुई 222

इसी के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 222 हो गई है। जिसमें 142 पुरुष और 80 महिलाएं शामिल है। जानकारी के मुताबिक, सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। सिर्फ 6 मरीज अस्पताल में भर्ती है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story