Begin typing your search above and press return to search.

Condom size guide in Hindi: छोटा, बड़ा या XL? सही कंडोम साइज न चुनने की गलती पड़ सकती है भारी, जानिए सही तरीका!

अगर आप भी कंडोम के साइज को लेकर कम्फयुस रहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि कंडोम सिर्फ एक नहीं, बल्कि 4 अलग-अलग साइज़ में आता है।

छोटा, बड़ा या XL? सही कंडोम साइज न चुनने की गलती पड़ सकती है भारी, जानिए सही तरीका!
X
By Chitrsen Sahu

अगर आप भी कंडोम के साइज को लेकर कम्फयुस रहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, बाज़ार में सेक्स के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले कंडोम की विभिन्न वैरायटी उतार दी गई है। हर कम्पनी अपने उत्पाद में कुछ नया और बेहतर होने का दावा करती है। हालांकि अब तक कई लोगों के मन में ये असमंजस रहता है कि उन्हें किस साइज़ का कंडोम इस्तेमाल करना चाहिए। कंडोम कई शेप और साइज में आते हैं। ऐसे में सही फिट का पता लगाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन ऐसा करने से लोगों को बेहतर और सुरक्षित यौन जीवन जीने में मदद मिल सकती है।

कंडोम के 4 साइज़

बहुत कम लोग ये जानते हैं कि कंडोम सिर्फ एक नहीं, बल्कि 4 अलग-अलग साइज़ में आता है। हर साइज़ को व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से सेट किया जाता है। मगर इस बात से अनजान लोग जीवनभर एक ही तरह के साइज़ का कंडोम इस्तेमाल करते रहते हैं। नतीजा कभी कॉन्डम बड़ा होने की वजह से सही फिट नहीं बैठता, ढीला रहता है और उसके बीच में ही उतर जाने की डर होता है। अगर छोटा हो तो उसके फटने का भी ख़तरा बना रहता है। ऐसे में सही साइज़ चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। मगर कंडोम का सही साइज़ क्या है और कैसे अपने लिए परफेक्ट साइज़ चुनें आज हम यही जानेंगे...

लंबाई-चौड़ाई और फिटिंग का रखा जाता है ख्याल

जिस तरह मार्केट में कपड़े, जूते अलग-अलग साइज़ और फिट में आते हैं, ऐसे ही कंडोम भी अलग अलग साइज़ में आता है। कंडोम के 4 साइज़ होते हैं - स्मॉल, मीडियम, लॉन्ग और स्लिम। ये चारों साइज़ पेनिस की लंबाई-चौड़ाई के हिसाब से सेट किए जाते हैं। इसके अलावा किसे कितनी फिटिंग वाला कंडोम चाहिए इसका भी ख्याल रखा जाता है।

इस तरह चुनें सही साइज़ का कंडोम

सेक्स एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉन्डम का सही साइज़ चुनने के लिए पेनिस का साइज़ मापना ही सबसे आसान और सेफ तरीका है। पेनिस का साइज़ मापने के लिए मेजरमेंट टेप का ही इस्तेमाल करना चाहिए। फ्रंट से पूरे पीछे तक का नाप लें ताकि कंडोम पूरे पेनिस को कवर करने लायक हो।

डॉक्टर-सेक्स एक्सपर्ट से ले सकते हैं सलाह

साइज़ लेने के बाद आज किसी डॉक्टर या सेक्स एक्सपर्ट से भी अपने लिए कंडोम का बेस्ट साइज़ पूछ सकते हैं। वे अपने अनुभव से आपको सही साइज़ चुनने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी से पूछने में हिचकिचाहट हो तो अपनी समझ के हिसाब से साइज़ चुनें और ट्राई करें। फिट ना होने पर अलग साइज़ का कंडोम खरीदें। इस तरह आप सही साइज़ को चुन पाएंगे।

Next Story