Tom Hiddleston on Shahrukh: शाहरुख खान हैं लोकी के रोल के लिए परफेक्ट ऑप्शन, खुद मानते हैं 'लोकी' को पर्दे पर उतारने वाले एक्टर टॉम हिडलस्टन...

Tom Hiddleston on Shahrukh: हाॅलीवुड फिल्म थाॅर और द एवेंजर्स जैसी फिल्मों में लोकी का किरदार निभाकर अमर हुए एक्टर थॉमस विलियम हिडलस्टन का मानना है कि अगर बाॅलीवुड में कोई एक्टर है जो लोकी के केरेक्टर को पर्दे पर उतारने के लिहाज से न्याय कर सकता है तो वे हैं शाहरुख खान। शाहरुख के अभिनय के मुरीद टाॅम मानते हैं कि शाहरुख एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उनके जैसा अभिनय कोई बिरले ही कर पाता है।
क्या कहा टॉम हिडलस्टन ने
बाॅलीवुड हंगामा को दिए एक ताज़ा इंटरव्यू में शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे हैं टॉम हिडलस्टन ने। उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड में कोई है जो लोकी के किरदार को पूरी ईमानदारी से निभा सकता है, तो वह शाहरुख होंगे। उनके अभिनय में वो ताकत है कि वे लोकी के दमदार पात्र को यादगार बना सकते हैं।
शाहरुख खान की फिल्म देवदास देख हुए थे प्रभावित
टाॅम बताते हैं कि सालों पहले उन्होंने सिनेमा जाकर शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' देखी थी। इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय ने उन्हें शुरू से आखिर तक बांधे रखा और वे उनकी अदाकारी से बेहद प्रभावित हुए। टाॅम कहते हैं कि सालों बाद भी उस फिल्म और शाहरुख के अभिनय को वे भूले नहीं हैं और उनका पक्का भरोसा है कि शाहरुख ही बाॅलीवुड के वे एक्टर हैं जो 'लोकी' के केरेक्टर को परदे पर बखूबी उतार सकते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख के अभिनय का डंका पठान और जवान के साथ बाॅलीवुड में जम के बजा है और आने वाले समय में दर्शकों को डंकी की रिलीज़ का शिद्दत से इंतज़ार है।
-
Home
-
Menu
