पुराने डीन 58 दिन तक नहीं खत्म करवा सके सिम्स कर्मचारियों की हड़ताल, नए डीन ने जॉइन करते ही महज चंद घण्टो में ही खत्म करवा दी हड़ताल

बिलासपुर 20 अक्टूबर 2021। नियमिति करण और वेतन वृद्धि को ले कर पुराने डीन के समय से 58 दिनों तक चली हड़ताल आज नए डीन के लिखित आश्वाशन के बाद खत्म हो गया। 2013-14 में भर्ती हुए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि को ले कर बेमुदत हड़ताल पर चल रहे थे। इनकी हड़ताल खत्म करवाने के लिये विधायक भी धरना स्थल पर गए थे। इसके बाद स्वाथ्यमंत्री ने भी अधिकारीयो की मीटिंग ले कर कर्मियो के मांगो के सम्बंध में समीक्षा की थी। हर स्तर पर कोशिसो के बाद भी कर्मियों की हड़ताल खत्म नही हो पा रही थी।
हड़ताल खत्म नही होने से सिम्स की व्यवस्था चरमरा गई थी। हड़ताली कर्मियों में पैरामेडिकल स्टाफ,लैब टेक्नीशियन, सफाईकर्मी रेडिशीयन समेत 59 कर्मी थे।
कल हुए मेडिकल कालेजों में तबादले के बाद आज डॉक्टर के.के. सहारे ने सिम्स के डीन का पदभार सम्हाला। पदभार सम्हालते ही डीन ने हड़ताली कर्मियों को चर्चा हेतु बुलवाया।चर्चा के उपरांत हड़ताली कर्मियों को 15 दिन में माँगे पूरी करने सम्बंधी आश्वाशन दिया।लिखित आश्वशन मिलने के बाद हड़ताली कर्मी रैली के शक्ल में सिम्स पहुँचे और डयूटी। जॉइन किया। पुरानी डीन 58 दिनों तक चली हड़ताल खत्म करवाने में असफल रहीं थीं,तो वही नए डीन ने जॉइन करने के महज चंद घण्टो में ही हड़ताल खत्म करवा दिया।
