Begin typing your search above and press return to search.

Tea For Beautiful Skin: चाय से ग्लोइंग-ब्यूटीफुल स्किन? बिल्कुल संभव है, अगर आपने रूटीन में शामिल की इनमें 6 में से कोई चाय

Tea For Beautiful Skin: बिना मेकअप के हर समय खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में इन चाय को शामिलल करना होगा....

Tea For Beautiful Skin: चाय से ग्लोइंग-ब्यूटीफुल स्किन? बिल्कुल संभव है, अगर आपने रूटीन में शामिल की इनमें 6 में से कोई चाय
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Tea For Beautiful Skin: आप अपने चेहरे पर कितना भी मेकअप कर के खूबसूरत दिखने लगें, लेकिन यह बात तो आपको माननी ही पड़ेगी कि असल खूबसूरती अंदर से आती है। जब स्किन को अंदर से पोषण मिलता है तो वह बाहर से चमकती है, बिना मेकअप के हर समय खूबसूरत दिखती है और दाग-धब्बे, डार्क सर्कल्स या झुर्रियों को छुपाने के लिए आपको बड़ी उम्र तक बहुत सारा मेकअप करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। हां, स्पेशल ओकेज़न पर आप कभी मेकअप करना चाहें तो शौक से करें। लेकिन रूटीन में आपको केमिकल वाली इन चीजों से बचने में बहुत मदद करेंगी ये छह तरह की चाय।

जिंजर-सेल्टिक साॅल्ट टी

अदरक और सेल्टिक साॅल्ट की चाय आपकी स्किन को अंदर से पोषण देती है। इसे बनाने के लिए आप 1 इंच के अदरक के टुकड़े को कीस लें और इसे एक कप गर्म पानी में मिलाएं। अब इसमें एक चुटकी सेल्टिक साॅल्ट डालें।सेल्टिक साॅल्ट स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें और इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।

मुलेठी-केसर की चाय

इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी गर्म करें। अब इसमें केसर के तीन धागे, चार इलायची, आधा चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच किसी हुई अदरक और आधा छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर डालें और जब चाय उबल कर आधी रह जाए तब इसे छान ले और पिएं। यह चाय आपकी स्किन के लिए तो बेहतरीन है ही, साथ ही आपके बालों का झड़ना भी कम करेगी।

बरटफ्लाई पी फ्लाॅवर टी (अपराजिता टी)

आपकी स्किन को यंग बनाए रखने के लिए बटरफ्लाई पी फ्लाॅवर यानी अपराजिता के सूखे फूलों की चाय बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप गर्म पानी में अपराजिता के दो सूखे फूलों को 2 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें जिससे उसके सारे गुण आपको मिल सकें। आप इसमें थोड़ा नींबू निचोड़ सकते हैं जिससे विटामिन सी का अब्जॉर्प्शन बेहतर होगा और स्किन में कोलेजन बढ़ेगा। आप इसमें कैमोमाइल टी लीव्स भी ऐड कर सकती हैं जिससे यह ब्रेन को शांति देने वाली चाय भी बन जाएगी।

सौंफ-जीरा-अजवाइन टी

बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करके स्किन को बाहर से खूबसूरत बनाने वाली सौंफ, जीरा और अजवाइन की चाय रोज सुबह खाली पेट पिया करें। यह आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटाएगी और स्किन को ग्लोइंग बनाएगी। इसे बनाने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन भिगो दें। सुबह इस पानी को उबाल लें और छान कर सौंफ, जीरा अजवाइन की चाय खाली पेट पिएं।

रोज़ टी

स्किन पर डेड सेल्स की मोटी परत जमा हो गई है और स्किन रिन्यूअल कठिन हो गया है तो रोज़ टी आपके लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए एक मुट्ठी भर गुलाब की सुखी पंखुड़ियों को एक कप गर्म पानी में 5 मिनट के लिए भिगोकर रखें। उसके बाद इसे छान कर पी लें।

ग्रीन टी

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। ग्रीन टी आप बहुत तरीके से बना सकते हैं। चाहे तो माचा ग्रीन टी लें या लेमन जेस्ट ग्रीन टी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story