Sweet Potato Benefits: सर्दियों में रोज शकरकंद खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे...
Sweet Potato Benefits: सर्दियों में रोज शकरकंद खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे...

Sweet Potato Benefits: सर्दियों के साथ बहुत बढ़िया शकरकंद सब्ज़ी बाज़ार में नज़र आने लगे हैं। इस मौसम में आपको इस हल्के मीठे कंद का आनंद ज़रूर लेना चाहिए। चाहे उबाल कर खाएं या भून कर या फिर हलवा बना लीजिए या खीर, जैसे भी खाएंगे, खूब सारा पोषण आपको मिलेगा। साथ ही मिलेंगे ऐसे-ऐसे फायदे, जिनकी शायद आपको इस सिंपल सी चीज से मिलने की उम्मीद भी न होगी। तो चलिए, आपको बताते हैं शकरकंद खाने के जबरदस्त फायदे।
कैंसर के खिलाफ असरदार
शकरकंद एक कैंसर रोधी कंद है। इसमें कैरोटीनाॅइड्स होते हैं जो कैंसर के खिलाफ कारगर है। एक खास बात यह भी है कि एंथोसायनिन से भरपूर पर्पल कलर का शकरकंद आपको कोलोरेक्टल कैंसर से बचाकर रख सकता है।
डायबिटिक फ्रैंडली है शकरकंद
शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडैक्स (GI) बहुत कम होता है इसलिए इसे डायबिटीज़ के पेशेंट्स भी आसानी से खा सकते हैं। फाइबर से भरपूर शकरकंद शुगर को बहुत धीरे-धीरे रिलीज़ करता है इसलिए शुगर स्पाइक्स नहीं होते।
ब्रेन की ताकत बढ़ाए
शकरकंद आपके मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद है। शकरकंद में विटामिन बी 6 और एंथोसाइनिन होते हैं जो हमारे स्वस्थ मस्तिष्क के लिए ओर याददाश्त को तेज बनाने के लिए उपयोगी हैं। आपको अपने बच्चों को भी शकरकंद खाने के लिए जरूर प्रेरित करना चाहिए।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
शकरकंद में पोटेशियम बहुत अच्छी मात्रा में होता है। 100 ग्राम में तकरीबन 334 mg। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं और फाइबर तो खूब होता ही है। इसलिए शकरकंद का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। शकरकंद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। शकरकंद के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
उम्र के साथ आंखों पर पड़ने वाले असर को शकरकंद धीमा करता है। शकरकंद में बहुत अच्छी मात्रा में विटामिन ए होता है 100 ग्राम में तकरीबन 709 mcg। इसलिए यह अच्छी दृष्टि बनाए रखने में मदद करता है और नाइट ब्लाइंडनेस से बचाता है।
इम्यूनिटी करेगा बूस्ट
शकरकंद में बीटा कैरोटीन, एंथोसायनिन और विटामिन सी जैसे तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसलिए सर्दी के मौसम में बार-बार बीमार पड़ने से बचना है तो शकरकंद को डाइट में शामिल कर ही लीजिए।
वेट लाॅस में मदद
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तब तो सर्दियों का सुपर फूड शकरकंद आपके लिए बेस्ट है। एक मीडियम साइज़ का शकरकंद खाने से ही आपका पेट इतनी देर तक भरा रहेगा कि आप कुछ और पेट में डालने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाएंगे और इस वजह से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। दरअसल इसमें खूब सारा फाइबर होता है इसलिए यह आपके पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है।
बेहतर पाचन
फाइबर और विटामिन बी से भरपूर शकरकंद डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा है। यह हमारी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज़ से राहत देता है।
हड्डियों को दे मजबूती
विटामिन ए,सी और मिनरल्स से भरपूर शकरकंद हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। यह कोलेजन बनाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि कोलेजन तो स्किन के लिए जरूरी है। इसका हड्डियों की मजबूती से क्या लेना-देना? लेकिन आपको बताएं कि यही कोलेजन आपके ढांचे को भी मजबूती देता है। साथ ही शकरकंद इंफ्लेमेशन को घटाता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज हैं।इसलिए गठिया जैसी समस्याओं में बेहद फायदेमंद है।यह ऑस्टियोपोरोसिस और स्पाइन की समस्याओं को कम करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
शकरकंद विटामिन ए, ई और सी से भरपूर होता है इसलिए यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। शकरकंद कोलेजन को बढ़ाता है जिससे एजिंग के लक्षण धीमे पड़ते हैं। साथ ही यह स्किन को इंफेक्शन से बचाता है। उसकी लोच और चमक बढ़ाता है।
