Begin typing your search above and press return to search.

Summer Sun protection tips: तेज धूप में सनबर्न से बचने करें ये घरेलू उपाय, आपको मिलेगा गैरेंटेड लाभ...

Aaj Ka Mausam, 11 April 2023: देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम का हाल
X
By NPG News

Summer Sun protection tips: चटक धूप और झुलसाने वाली गर्मी के दिन नजदीक हैं। सूरज की तीखी किरणों के संपर्क में आने से हमारी स्किन को बहुत सारे नुकसान झेलने पड़ते हैं। जिन्हें हम सन टैन या सन बर्न के नाम से जानते हैं। इनकी वजह से स्किन डार्क तो नजर आने ही लगती है, इसके साथ ही पिगमेंटेशन, फाइन लाइन्स और रिंकल्स के रूप में समय से पहले चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान दिखाई देने लगते हैं। इनसे बचने के लिए सनस्क्रीन और सनब्लाॅक के इस्तेमाल की सलाह विशेषज्ञ देते हैं। आइए जानते हैं कि इनमें से कौन सी क्रीम आपके लिए सही है और कैसे इसका इस्तेमाल करना है। टैनिंग ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय भी आपको यहां पढ़ने के लिए मिलेंगे।

० अपनी ज़रूरत के अनुसार चुनें सनस्क्रीन या सनब्लाॅक

सूरज की खतरनाक किरणों से स्किन को बचाने के लिए स्किन स्पेशलिस्ट 25-30 SPF ( सन प्रोटेक्शन फैक्टर) वाली क्रीम लगाने की सलाह देते हैं। मार्केट में सनस्क्रीन और सनब्लाॅक क्रीम आसानी से उपलब्ध हैं।

सनस्क्रीन- सनस्क्रीन लगाने से यूवी रेज़ एब्जॉर्ब नहीं होती हैं और स्किन धूप से होने वाले डैमेज से सुरक्षित रहती है। इसे बाहर जाने से 30 मिनट पहले लगाना बेहतर होता है जिससे स्किन इसे सोख सके। तभी यह बेहतर परिणाम देती है। नार्मल से ऑइली स्किन वालों के लिए सनस्क्रीन बेहतर होती है। अगर कम समय के लिए रहना है तो सनस्क्रीन ज्यादा बेहतर होगी।

सनब्लाॅक- वहीं ड्राई स्किन वाले सनब्लाॅक क्रीम को चूज़ कर सकते हैं। इसे स्किन में एब्जॉर्ब होने के लिए इंतज़ार करने की जरूरत नहीं होती है। आप बाहर निकलने से ठीक पहले भी इसे लगा सकते हैं।सनब्लॉक को यूवीबी रेज़ को रोकने के लिए बनाया गया है।अगर बहुत ज्यादा समय के लिए धूप में रहना है तो सनब्लॉक लगाएं।आप सनस्क्रीन के ऊपर भी कम मात्रा में सनब्लाॅक लगा सकते हैं।

० ज़रूरी एहतियात बरतने के बावजूद सूरज की किरणों से स्किन डैमेज अगर हुआ है तो आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

1. शहद का मास्क

सबसे पहले आप एक कटोरी में 2 चम्मच शहद, आधे नींबू का रस और एक चम्मच दही मिक्स करें। आप इसमें 1 चम्मच शक्कर भी मिला सकते हैं। यह मिक्स टैनिंग हटाने के लिए बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। आप शहद का मास्क लगाएं और 30 मिनट के बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें।

2. खीरा और दही

अगर आपको चेहरे में जलन हो रही है तो आप ठंडे खीरे की स्लाइस रख सकते हैं या फिर खीरे को कीस कर उसमें ठंडा दही मिला दें। अब हाथों से अच्छे से मैश कर लें और इसे पूरे चेहरे पर अच्छे से फैला कर लेट जाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

3. टमाटर का मास्क

इसके लिए सबसे पहले आप एक टमाटर को पीसकर या दबाकर उसका रस निकाल लें।अब इसमें एक चम्मच दही और दो चम्मच बेसन मिलाएं। टमाटर के मास्क को 30 मिनट लगाकर रखें, फिर चेहरा धो लें।

4. बेसन, नींबू, दही का मास्क

एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी,आधे नींबू का रस और 2 चम्मच दही लें। इस मास्क को 20-30 मिनट लगा कर रखें, फिर चेहरा धो लें।

5. आलू का मास्क

एक आलू को कद्दूकस कर लें और उसका रस निचोड़ लें।अब इसमे आधे नींबू का रस, 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच बेसन मिलाएं।आलू का मास्क टेनिंग से राहत देगा। 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

6. पिसे बादाम का मास्क

आप दो चम्मच बादाम को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें आवश्यकतानुसार ठंडा दही या दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। टैनिंग दूर होगी।

Next Story