Begin typing your search above and press return to search.

summer season Tanning : गर्मी के मौसम में है Tanning से परेशान...ये घरेलू उपाय आपके लिए

शरीर के जिस भी हिस्से में टैनिंग होती है, वो पूरे शरीर के रंग से अलग होने लगता है। ऐसे में चेहरा और हमारे हाथ-पैरों का रंग गहरा होने लगता है। क्योंकि ऐसे में त्वचा में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।

summer season  Tanning : गर्मी के मौसम में है Tanning से परेशान...ये घरेलू उपाय आपके लिए
X
By Meenu

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान करने वाली समस्या है त्वचा में टैनिंग होना। शरीर के जिस भी हिस्से में टैनिंग होती है, वो पूरे शरीर के रंग से अलग होने लगता है। ऐसे में चेहरा और हमारे हाथ-पैरों का रंग गहरा होने लगता है। क्योंकि ऐसे में त्वचा में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।

इसी तरह दिनभर चप्पल पहले रहने के कारण हमारे पैर पर भी निशान होने लगते हैं। ऐसे में पैरों पर काले और गहरे निशान हो जाते हैं, जो हमारे पैरों की रौनक कम करने लगते हैं। लेकिन अगर आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, तो आपको इससे जल्द राहत मिल सकती है।



बेसन और हल्दी- Besan and Haldi

पैरों का कालापन हटाने के लिए आप बेसन और हल्दी का नुस्खा भी अपना सकते हैं। बेसन में बारीक कण होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करते हैं। हल्दी के इस्तेमाल से टैनिंग हटती है। इस नुस्खे के लिए बाउल में दो चम्मच बेसन लीजिये। अब इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। थोड़ा-सा दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इससे पैरों की 10 मिनट तक मसाज करें फिर पानी से धो लें।

संतरा और कच्चा दूध- Orange Peel and Raw Milk

आप संतरे के छीलके के पाउडर में थोड़ा दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं। संतरे के छीलके में भी बारीक कण होते हैं। इसके इस्तेमाल से भी पैरों से टैनिंग निकलने लगती है। संतरे में विटामिन-सी होने के साथ स्किन व्हाइटनिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। इस नुस्खे के लिए आपको 2 चम्मच संतरे के छीलके के पाउडर में 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। इसमें एक चम्मच चावल का आटा भी मिला लें।

बेकिंग सोडा और नींबू- Baking Soda and Lemon

बेकिंग सोडा और नींबू काफी पुराना और असरदार नुस्खा है। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आपके पैरों पर कोई घाव या चोट नहीं हो। पेस्ट तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट से पैरों पर मसाज करें और 10 मिनट बाद धो लें।



मसूर दाल और दही- Masoor Dal and Curd

मसूर दाल और दही का नुस्खा आपके लिए काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए आपको 3 चम्मच मसूर दाल का पाउडर लेना है। अब इसमें आपको 1 चम्मच दही मिलाना है। साथ ही इसमें आधा चम्मच नारियल तेल भी मिलाएं। मसूर दाल में मौजूद कण गंदगी साफ करने में मदद करते हैं। इससे निशान भी कम होने लगते हैं और पैरों में चमक आती है।

चावल का आटा और कच्चा दूध- Rice Flour and Raw Milk

पैरों के निशान हटाने के लिए आप चावल के आटे में कच्चा दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे आपको जल्दी असर नजर आने लगेगा। पेस्ट तैयार करने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करने के लिए थोड़ा सा शहद भी मिलाएं। इससे आपको जल्दी असर नजर आने लगेगा।

Next Story