Begin typing your search above and press return to search.

Subah Ka Sehat Mantra: रोज सुबह इन 5 चीजों से करें शुरुआत, रहेंगे हरदम स्वस्थ और तरोताजा

Subah Ka Sehat Mantra: रोज सुबह इन 5 चीजों से करें शुरुआत, रहेंगे हरदम स्वस्थ और तरोताजा
X
By yogeshwari varma

Subah Ka Sehat Mantra: फल, सब्जी और नट्स पोषण देकर कई तरह की समस्याओं से दूर भी रखते हैं। वहीं अगर इन चीजों को सही समय पर खाया जाए तो हेल्थ को और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं। खाने की चीजें जिन्हें खाली पेट खाने से खूब फायदे मिलते हैं। इनमें सबसे पहले नंबर आता है पानी का...

जानते हैं पानी के साथ सुबह क्या क्या लें...

जब सुबह में उठते हैं तो ब्रश करके सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं। लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट सीधा चाय या कॉफी पीना बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे पेट में गैस जो बनेगी वह तो बनेगी ही, बॉडी भी डिहाइड्रेट हो जाएगा। यही कारण है कि एक्सपर्ट सुबह में उठते ही सबसे पहले पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके पीछे कई वजहें हैं।

जल ही जीवन है। पानी के बिना हमारे शरीर का कोई काम नहीं हो सकता। रात में शरीर के अंदर विभिन्न प्रक्रियाएं होती है, उस दौरान पानी की बहुत ज्यादा खपत होती है। जब सुबह में उठते हैं तो शरीर को पानी की बहुत अधिक जरूरत होती है। इसलिए सुबह-सुबह सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

सुबह पानी पी लेने से शरीर डिहाइड्रेट नहीं रहेगा। पानी शरीर की सभी केमिकल प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है। इसलिए सुबह में पानी पीना बहुत फायदेमंद है। शरीर में 70 प्रतिशत पानी है।इसलिए अगर पानी की कमी हो जाए तो बॉडी में कई केमिकल्स का रिएक्शन ही नहीं हो पाएगा।

अगर सुबह-सुबह सबसे पहले पानी पीते हैं तो आंत की गंदगी भी साफ हो जाएगी। इससे वावेल मूवमेंट बूस्ट होता है। पानी पीने से छोटी आंत से लेकर कोलोन तक साफ हो जाता है। यानी सुबह-सुबह पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। इतना ही नहीं, सुबह में ज्यादा पानी पी लिया जाए तो कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी दूर हो सकती है। पानी बॉडी के वेस्ट को क्लीयर कर देता है। सुबह पानी पीने से शरीर के मेटाबोलिज्म मैंटेन रहता है।इससे शरीर को एनर्जी मिलने में दिक्कत नहीं होती।

सुबह में जब आप पानी पीएंगे तो रात भर जितने टॉक्सिन बने होंगे वह पानी के माध्यम से शरीर से बाहर आ जाएंगे। सुबह पानी पीने से शरीर में फ्लूड का बैलेंस रहता है। इससे शरीर के अंदर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इस प्रकार बॉडी के फ्लूड बैलेंस और टॉक्सिन को बाहर फेंकने में एक तरह से पानी करियर का काम करता है। इसलिए यह बॉडी की क्लिनिंग का काम करता है। सुबह में पानी पीने से बॉडी के टेंपरेचर को रेगुलेट करने में मदद मिलता है और इससे सारे केमिकल को भी रेगुलेट किया जा सकता है।

सुबह पानी के अलावा खाली पेट ले सकते हैं ये चीजें

पपीता खाने से शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है। तरबूज इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और इसमें हाई लेवल का लाइकोपीन भी होता है जो दिल और आंखों के लिए अच्छा होता है। पपीता खाली पेट खाने के लिए एक सुपरफूड है। ये पेट साफ करने में मदद करता है। इन दोनों ही फलों को सुबह के नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। यह न केवल शुगर क्रेविंग को रोकते हैं बल्कि कैलोरी पर भी कम होता है।

सुबह के नाश्ते में नट्स खाने से पाचन में सुधार करता है पेट के पीएच लेवल को भी सामान्य करता है। आप अपने रोजाना के खाने में किशमिश, बादाम और पिस्ता को शामिल कर सकते हैं। हालांकि मात्रा पर ध्यान दें। इसके अलावा भीगे बादाम भी खा सकते हैं। बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो आपके शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। इसलिए इन्हें खाने से पहले हमेशा छिलका उतारना चाहिए।

अगर आप कम कैलोरी और ज्यादा पोषण चाहते हैं तो दलिया एक बेहतरीन नाश्ता है। यह आपके शरीर से टॉक्सिन को निकालता है और आपकी आंतों को हेल्दी रखता है।

अगर आप तुरंत एनर्जी बूस्ट चाहते हैं, तो आप पानी के साथ दो खजूर खा सकते हैं। वहीं विटामिन और फाइबर के लिए केला, सेब और पपीता जैसे फलों को भी सुबह खाली पेट खाना अच्छा होता है

Next Story