Begin typing your search above and press return to search.

How To Wake UP Early In Hindi: सुबह जल्दी उठने में होती है दिक्कत? तो अपनाएं ये टिप्स, नींद हो जाएगी छूमंतर

Subah Jaldi Kaise Uthe: अगर आप भी सुबह जल्दी उठने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। सुबह जल्दी उठना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक लाइफ स्टाइल रिवोल्यूशन है। जो आपकी सोच, सेहत और सफलता तीनों को बदलकर रख देता है। तो चलिए जानते हैं कि सुबह जल्दी कैसे उठे?

सुबह जल्दी उठने में होती है दिक्कत? तो अपनाएं ये टिप्स, नींद हो जाएगी छूमंतर
X
By Chitrsen Sahu

Subah Jaldi Kaise Uthe: अगर आप भी सुबह जल्दी उठने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। सुबह जल्दी उठना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक लाइफ स्टाइल रिवोल्यूशन है। जो आपकी सोच, सेहत और सफलता तीनों को बदलकर रख देता है। तो चलिए जानते हैं कि सुबह जल्दी कैसे उठे?

सुबह जल्दी उठने का लें दृढ़ संकल्प

वैज्ञानिकों कि माने तो सुबह जल्दी उठने की शुरुआत रात से ही हो जाती है। आपका दिमाग रात में सोने से पहले जो भी सोचता है, वहीं हमारी नींद और जागने की स्थिति तय करता है। ऐसे में अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने दिमाग को यकीन दिलाए की आपको सुबह जल्दी उठना ही है। जब तक आप सुबह जल्दी उठने का दृढ़ संकल्प नहीं लेंगे तब तक आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे।

सेट करे रात की रूटीन

  • सोने से एक घंटे पहले आप इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जैसे कि मोबाइल या फिर लैपटॉप से दूरी बना लें।
  • रात में खाना खाने के बाद आप हल्का सा चले। जिसके कारण आपकी पाचन प्रक्रिया ठीक तरह रहेगी। जिसके कारण नींद भी अच्छी आएगी।
  • रात में सोने से पहले आप शहद या फिर केसर वाला दूध पी सकते हैं। इससे आपको सुबह जल्दी उठने में आसानी होगी।
  • ज्यादातर लोग सुबह उठने के लिए अलार्म जरूर लगाते हैं, लेकिन सुबह नींद के कारण वह अलार्म को बंद करके फिर से सो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अलार्म को अपने से कहीं दूर सेट करके रखें।
  • सुबह जल्दी उठकर आप सबसे पहले ठंडे पानी से मुह धो लें और ताजी हवा लेकर एक गिलाश पानी पी लें।
  • अगर आप भी सुबह उठना चाहते हैं तो सबसे पहले एक वजह बना लें। जैसे एक्सरसाइज, पढ़ाई या फिर खेल को वजह बनाकर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं।

सुबह उठने के फायदे

  • अगर आप रोज सुबह जल्दी उठेंगे तो लंबे समय से चली आ रही रोग से छुटकारा पा सकते हैं।
  • सुबह जल्दी उठने से न सिर्फ याददाश्त मजबूत होती है बल्कि एकाग्रता भी बढ़ती है।
  • सुबह जल्दी उठने के वैसे तो कई फायदे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है दिन भर ऊर्जावान। सुबह जल्दी उठने से न सिर्फ आप तरोताजा महसूस करेंगे बल्कि आप ऊर्जावान भी रहेंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story