Begin typing your search above and press return to search.

Stomach Pain: मौसमी बदलाव से बढ़ रही हैं पेट की समस्याएं, डॉक्टर का दावा इस साल पित्त भड़कने से रहें सावधान

Stomach Pain: ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते असर और सर्दी के बाद अचानक आई गर्मी के साथ शरीर पर कुछ अजब से बदलाव दिखाई दे रहे हैं। खासकर पेट से जुड़ी बहुत सी तकलीफ़ें ...

Stomach Pain: मौसमी बदलाव से बढ़ रही हैं पेट की समस्याएं, डॉक्टर का दावा इस साल पित्त भड़कने से रहें सावधान
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Stomach Pain: ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते असर और सर्दी के बाद अचानक आई गर्मी के साथ शरीर पर कुछ अजब से बदलाव दिखाई दे रहे हैं। खासकर पेट से जुड़ी बहुत सी तकलीफ़ें लोगों को हो रही है नेचरोपैथ डाॅ. शालिनी मोहन ने जो जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है उसके मुताबिक इस साल पित्त बढ़ने की समस्या अधिकतर को परेशान कर सकती है, पेट से जुड़ी समस्याएं जीना दूभर कर सकती हैं। जाॅन्डिस से विशेष सावधान रहना होगा और छोटी-बड़ी अनेक समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आइये जानते हैं डॉक्टर शालिनी ने क्या सलाहें दी हैं।

मौसमी बदलाव से दिख सकते हैं ये लक्षण

मौसमी बदलाव के चलते इस साल तरह- तरह की समस्याएं लोगों के सामने आ रही हैं जैसै-

1. पेट में अचानक जलन, तेज दर्द होना।

2. भारी एसिडिटी।

3. मेल-फीमेल दोनों को प्राइवेट पार्ट में इचिंग

4. मलद्वार (एनस) में खुजली और जलन

5. मुंह में कड़वाहट रहना

6. पेट में इतना तेज दर्द होना जैसे कोई ऑर्गन फेल हो गया हो जबकि रिपोर्ट सामान्य आना।

7. ब्लड प्रेशर बढ़ना

8. हैडेक होना, माइग्रेन जैसा तेज़ दर्द होना

तकलीफ़ों का कारण क्या है

डाॅ शालिनी के अनुसार यह समस्या बढ़ती गर्मी के साथ पित्त बढ़ने से हो रही है। समस्या लिवर और पैंक्रियाज़ से रिलेटेड है। इसलिये पित्त को भड़कने ने से रोकना ज़रूरी है और खानपान भी उसी हिसाब से होना चाहिये।

खानपान हो ऐसा

1. हाई प्रोटीन डाइट तभी लें जब आप उसे पचाने के लिए पर्याप्त रूप से मेहनत कर रहे हों। अगर आपकी एक्टिविटी कम है तो हाई प्रोटीन न लें। रोज़ाना की सामान्य ज़रूरत की हिसाब से प्रोटीन लें। क्योंकि बिना पचा हाई प्रोटीन शरीर में गर्मी बढ़ायेगा।

2. चाय कम से कम लें। खुद भी चाय पीने की इच्छा घट सकती है। उसकी जगह ठंडा दूध या दूध की लस्सी लें। इसे आधा पानी और आधा दूध मिलाकर बनाएं।

3. सिरका लें। खासकर कलरफुल सिरके जैसे जामुन का सिरका, अमरूद का सिरका आदि। इसे आप आराम से अपनी रेसिपीज़ में इस्तेमाल कर सकते हैं। चाइनीज़ आइटम घर पर बनाने के दौरान डाल सकते हैं।

4. सफेद चावल खाना इस समय रोटी के मुकाबले ज्यादा मददगार होगा। गेहूं का इस्तेमाल करना है तो दलिया खाएं। सूजी ले सकते हैं।

5. दालें, विशेषकर मूंग की दाल खाएं।

6. अचार खा सकते हैं।

7. दही से बचें।छाछ या मठा ले सकते हैं। कढ़ी चावल खाएं।

8. देसी घी खाना फायदेमंद रहेगा।

9. कच्चे खीरे की जगह खीरे की सब्जी बनाकर खाएं। आम नुकसान कर सकता है।

10. नारियल पानी फायदेमंद रहेगा।

11. कड़वी सब्जियों के बजाय कद्दू, भिंडी, लौकी जैसी माइल्ड सब्जियां खाएं। राजमा, चने,छोले अवॉइड करें । वही स्वीट कॉर्न खान काफी फायदेमंद रहेगा।

12. बिना काॅर्नफ्लोर डाले वेजिटेबल सूप बनाकर पिएं।

13. रात का खाना 9, 10 बजे तक खाएंगे तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा तब पित्त कम सक्रिय रहता है।

डिस्क्लेमर - यह जानकारी डाॅ शालिनी मोहन द्वारा यू-ट्यूब चैनल पर दी गई जानकारी पर आधारित है। सलाहों को मानने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story