Begin typing your search above and press return to search.

Sperm Donation India: 100 बच्चों के 'पिता' बने अरबपति! स्पर्म डोनेशन से बदल रही है पेरेंटहुड की परिभाषा? जानें इसका प्रोसेस, कानून और सामाजिक बदलाव

Sperm Donation Trend: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है, जिसका मकसद जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना होता है।

Sperm Donation India: 100 बच्चों के पिता बने अरबपति! स्पर्म डोनेशन से बदल रही है पेरेंटहुड की परिभाषा? जानें इसका प्रोसेस, कानून और सामाजिक बदलाव
X
By Ragib Asim

Sperm Donation Trend: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है, जिसका मकसद जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना होता है। ऐसे में एक ट्रेंड जो हाल के वर्षों में तेजी से उभर कर सामने आया है, वह है – स्पर्म डोनेशन (Sperm Donation) के जरिए पेरेंटहुड की चाहत।

यह ट्रेंड न सिर्फ आम लोगों, बल्कि अमीरों और टेक्नोक्रेट्स के बीच भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यह केवल संतान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के सोचने के ढंग में आ रहे गहरे बदलाव की ओर भी इशारा करता है।

जब अरबपति बनें ‘पिता’ | When Billionaires Become Fathers via Donation

टेलीग्राम ऐप के को-फाउंडर पावेल दुरोव ने हाल ही में खुलासा किया कि वे 100 से अधिक बच्चों के जैविक पिता बन चुके हैं – और यह सब संभव हुआ है स्पर्म डोनेशन की मदद से। उनका मानना है कि यह उनका नागरिक दायित्व (Civic Duty) है। उन्होंने यह पहल अपने एक मित्र की प्रजनन संबंधी समस्या को देखते हुए शुरू की थी, लेकिन अब इसे वे एक सामाजिक योगदान मानकर लगातार कर रहे हैं।

दुरोव कहते हैं कि दुनिया में अच्छे डोनर्स की कमी को देखते हुए उन्होंने अपनी जेनेटिक जानकारी (Genetic Code) को “ओपन-सोर्स” बनाने की योजना बनाई है, ताकि उनके बच्चे एक-दूसरे को जान सकें और कनेक्ट हो सकें।

कौन लोग ले रहे हैं स्पर्म डोनेशन का सहारा?

Who Are Choosing Sperm Donation as a Path to Parenthood?

  • •वे पुरुष जो नपुंसकता या इनफर्टिलिटी का सामना कर रहे हैं।
  • •अकेली महिलाएं जो संतान चाहती हैं।
  • •समलैंगिक जोड़े (LGBTQ Couples) – चाहे दो पुरुष हों या दो महिलाएं।
  • •कुछ लोग को-पेरेंटिंग के बिना भी पैरेंट बनना चाहते हैं।

यह विकल्प उन सभी के लिए एक नई उम्मीद की किरण बन कर उभर रहा है, जो पारंपरिक तरीकों से माता-पिता नहीं बन सकते।

क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड? Why Is Sperm Donation Becoming a Popular Choice?

कुछ लोग इसे अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम मानते हैं। दूसरों को इससे आत्मिक संतोष (Emotional Fulfilment) मिलता है कि वे किसी की मदद कर पा रहे हैं। कुछ मामलों में यह वित्तीय लाभ का जरिया भी बनता है, हालांकि भारत में ऐसा करना कानूनन वर्जित है।

क्या हैं इसके कानूनी और नैतिक नियम? What Are the Legal and Ethical Aspects in India?

भारत में Assisted Reproductive Technology (Regulation) Act, 2021 के अंतर्गत स्पर्म डोनर की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले कपल्स सीधे डोनर का चयन नहीं कर सकते, बल्कि उन्हें स्पर्म बैंक के ज़रिए ही विकल्प मिलता है।

कुछ देशों में संतान 18 साल की उम्र के बाद डोनर की पहचान जान सकती है, लेकिन भारत में यह जानकारी पूरी तरह सीक्रेट रहती है। लोगों को अक्सर चिंता होती है कि डोनर बच्चा उनसे न मिलता-जुलता हो, जबकि हकीकत यह है कि बच्चे को मां से भी 50% जेनेटिक गुण मिलते हैं, जिससे वह माता-पिता से मिलता-जुलता ही नजर आता है।

क्या सेहत को लेकर कोई गारंटी मिलती है?Is There Any Health Assurance for the Child?

सामान्यतः सिर्फ हेल्दी और जेनेटिकली क्लियर डोनर्स का ही चयन किया जाता है। फिर भी, कोई संस्था यह पूर्ण गारंटी नहीं देती कि भविष्य में कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। वंशानुगत बीमारियों की संभावना को कम करने के लिए हर स्पर्म डोनर की मेडिकल स्क्रीनिंग होती है, लेकिन 100% सेफ्टी आज भी किसी प्रक्रिया में मुमकिन नहीं है।

क्या यह सोच समाज में बड़ा बदलाव दर्शाती है? Does This Reflect a Major Social Shift?

बिना शादी या पार्टनर के भी अब लोग पेरेंट बनने के बारे में सोच रहे हैं। यह सिर्फ तकनीक की प्रगति नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सोच की आज़ादी की तरफ इशारा करता है। चाहे सिंगल मदर हों या सेम-सेक्स कपल, स्पर्म डोनेशन ने उन्हें जीवन में नया विकल्प दिया है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story