Begin typing your search above and press return to search.

Soya Health Benefits: सोया खाया मतलब पाया ही पाया, जानिये वेजिटेरियन्स के लिए सोया के ज़बरदस्त फायदे

Soya Health Benefits: बात करें सोया बड़ी या चंक्स की तो इतना सस्ता प्रोटीन और अन्य न्यूट्रीशंस से भरपूर सोर्स जो पूरे परिवार के लिए फायदेमंद होगा, मिलना मुश्किल है।

Soya Health Benefits: सोया खाया मतलब पाया ही पाया, जानिये वेजिटेरियन्स के लिए सोया के ज़बरदस्त फायदे
X

Soya Health Benefits

By Neha Yadav

Soya Health Benefits: सोया से बनी चीज़ों में वेजिटेरियन्स के लिए फायदों का भंडार है। बात करें सोया बड़ी या चंक्स की तो इतना सस्ता प्रोटीन और अन्य न्यूट्रीशंस से भरपूर सोर्स जो पूरे परिवार के लिए फायदेमंद होगा, मिलना मुश्किल है। बोन्स और मसल्स मजबूत बनाने से लेकर हार्ट हेल्थ बढ़िया रखने तक सोया के फायदे ही फायदे हैं। आइये जानते हैं कि क्यों हमें सोया को अपनी डाइट में शामिल करना ही चाहिए।

पोषक तत्वों से भरपूर

सोया प्रोटीन का बहुत बढ़िया सोर्स है। इसके इसके सेवन से कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम, थियामिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6, विटामिन के, फोलेट और फाइबर जैसे जरूरी तत्व भी मिलते हैं।

बेस्ट प्लांट बेस्ड प्रोटीन

सोया को वेजिटेरियन्स के लिए बेस्ट प्लांट बेस्ड प्रोटीन कहा जाता है। इसमें आवश्यक सभी 9अमीनो एसिड होते हैं। मात्रा की बात करें तो 100 ग्राम सोयाबीन में करीब 36 ग्राम तो सिर्फ प्रोटीन ही होता है। बच्चों के बेहतर विकास के लिए प्रोटीन बेहद ज़रूरी हैं। वयस्कों में यह मसल बिल्डिंग से लेकर उनकी रिकवरी तक और एनर्जी बढ़ाने में भी बेहद मददगार हैं। इसलिए सोया को पूरी फैमिली की डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद है।

हड्डियां बनाए मजबूत

सोया को डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।सोया में कैल्शियम और मैग्नीशियम तो होता ही है, साथ ही विटामिन के भी होता है जो इनके अवशोषण में मदद करता है। सोया में फाइटोएस्ट्रोजेन्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाते हैं।खासकर महिलाओं में मीनोपाॅज़ के बाद फ्रेक्चर के चांस बढ़ जाते हैं। सोयाबीन के नियमित सेवन से उनकी बोन डेंसिटी बढ़ती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

खून बढ़ाए

आयरन से भरपूर सोया खून बढ़ाने में मदद करता है। यह हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है जो शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए ज़रूरी है। सोया के सेवन से थकान- कमजोरी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

डायबिटीज़ पेशेंट्स के लिए फायदेमंद

सोया का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। साथ ही इसमें कार्बोहाड्रेट और फैट की कम मात्रा होती है। साथ ही सोया में पाया जाने वाला प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट को सोया का सेवन जरूर करना चाहिए।

हॉर्मोन संतुलन बेहतर करे

महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस एक बहुत बड़ी समस्या है जिसके कारण उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है और वे थकान, चिड़चिड़ापन, स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं, अवसाद आदि से ग्रसित हो जाती हैं। सोया में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है, जो महिलाओं के लिए ज़रूरी एस्ट्रोजन हार्मोन की नकल करता है। इसलिए हार्मोनल इंबैलेंस से जूझ रही महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।

हार्ट हेल्थ मेंटेन करे

सोया खाने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और रक्त के प्रवाह का सुधरता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त वाहिकाओं में सूजन को रोकने में मददगार होते हैं। इसमें पाया जाने वाला हाई प्रोटीन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है। रोज़ाना सोया के सेवन से हार्ट डिसीज़ का जोखिम कम होता है।

वेट लाॅस में मददगार

फैट से फिट बनने की यात्रा में सोया बहुत मदद करता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सोया तृप्ति का एहसास कराता है और देर तक पेट भर कर रखता है। इसलिए इसके सेवन से वेट लाॅस में मदद मिलती है। वहीं सोया के सेवन से अनचाहे फैट को बर्न करने में भी मदद मिलती है। दरअसल सोया में हाई प्रोटीन होता है जिसे पचाने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। जिसे शरीर फैट से ले लेता है। इससे फैट कम करने में मदद मिलती है।

तनाव से राहत

सोया मानसिक तनाव और डिप्रेशन को दूर करता है। बुजुर्गों में भी अल्जाईमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों में राहत दे सकता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

सोयाबीन में प्रोटीन के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये स्किन और बालों का गहराई से ख्याल रखते हैं। चेहरे की सूजन को दूर करते हैं और त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं।

आंत के स्वास्थ्य में सुधार

सोया में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मदद करती है। यह कब्ज को रोकता है और नियमित मल त्याग में सहायता करता है। सोया आंत के गुड बैक्टीरिया को पोषण भी देता है।

कैंसर से बचाव

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सोया कैंसर कोशिकाओं के विकास से बचाव करता है। खासकर स्तन और गर्भाशय कैंसर से बचाव में इसे उपयोगी पाया गया है।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story