Begin typing your search above and press return to search.

Sote hue kambal ke bahar pair kyo nikal jata hai: सोते समय कंबल से बाहर पैर निकालने की है आदत! जानिए शरीर ऐसा क्यों करता है और तापमान से क्या है इसका कनेक्शन

Sote hue kambal ke bahar pair kyo nikal jata hai: अगर आपने किसी को सोते हुए देखा हो और खुद भी गौर किया होगा कि भले कितनी ही ठंडी या गर्मी हो पर कई लोग अपना पैर कंबल के बाहर निकाल कर ही सोते हैं। यह आदत दुनिया भर में करोड़ों लोगों को है और इसके पीछे पूरी तरह से वैज्ञानिक कारण छिपे हैं।

Sote hue kambal ke bahar pair kyo nikal jata hai: सोते समय कंबल से बाहर पैर निकालने की है आदत! जानिए शरीर ऐसा क्यों करता है और तापमान से क्या है इसका कनेक्शन
X
By Chirag Sahu

Sote hue kambal ke bahar pair kyo nikal jata hai: अगर आपने किसी को सोते हुए देखा हो और खुद भी गौर किया होगा कि भले कितनी ही ठंडी या गर्मी हो पर कई लोग अपना पैर कंबल के बाहर निकाल कर ही सोते हैं। यह आदत दुनिया भर में करोड़ों लोगों को है और इसके पीछे पूरी तरह से वैज्ञानिक कारण छिपे हैं। इसके लिए सबसे पहले हमारे शरीर की क्रियाविधि को समझना होगा। हमारा शरीर रात भर सोते समय अपने तापमान को संतुलित रखने की कोशिश करता रहता है। जब आप गहरी नींद में सोए होते हैं तब भी आपका शरीर लगातार काम कर रहा होता है। एक पैर बाहर निकाल के सोना इसी प्रक्रिया के वजह से होता है, आइए समझते है कि ऐसा क्यों होता है।

शरीर के तापमान नियंत्रण की प्रक्रिया

हमारे पैरों की बनावट बाकी शरीर के अंगों से थोड़ी अलग है। पैरों में विशेष प्रकार की रक्त वाहिकाएं होती हैं जिन्हें आर्टेरियोवेनस एनास्टोमोसेस कहा जाता है। ये रक्त वाहिकाएं शरीर के अतिरिक्त ताप को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जब रात को आप कंबल या रजाई ओढ़कर सोते हैं, तो धीरे-धीरे शरीर का तापमान बढ़ने लगता है क्योंकि कंबल गर्मी को अंदर रोक लेता है। ऐसे में शरीर को लगता है कि उसे ठंडक की जरूरत है और पैर इसके लिए सबसे अच्छे साधन बन जाते हैं। जब आप पैरों को कंबल से बाहर निकलते है तो कुछ ही मिनटों में आपके पूरे शरीर का तापमान थोड़ा कम हो जाता है और आपको आरामदायक नींद मिलती है।

नींद और दिमाग का संबंध

मानव शरीर का नींद, तापमान से गहराई से जुड़ा हुआ है। जब शाम होते होते रात नजदीक आती है, तो हमारे शरीर का तापमान धीरे-धीरे गिरने लगता है। यह तापमान में कमी हमारे मस्तिष्क को संकेत देती है कि अब सोने का समय हो गया है। दिमाग में मौजूद पीनियल ग्रंथि मेलाटोनिन हार्मोन का स्राव शुरू कर देती है, जो नींद लाने के लिए जिम्मेदार है। जब आप एक पैर बाहर निकालकर सोते हैं, तो यह तापमान में गिरावट की प्रक्रिया को तेज कर देता है और आपको जल्दी और गहरी नींद आती है।

सही तापमान बनाए रखना अत्यंत आवश्यक

अगर आप पूरी तरह से मोटे कंबल ओढ़ कर सोते हैं, तो इससे शरीर का तापमान बढ़ता रहता है। यह बढ़ा हुआ तापमान आपको बेचैन कर सकता है और बार-बार नींद टूट सकती है। साथ ही अगर आप बिना कंबल के या बहुत हल्के कपड़े में सोते हैं तो ठंड भी लग सकती है। ऐसे में एक पैर बाहर निकाल कर सोना इन दोनों स्थितियों के लिए सही है। कंबल के बाहर पैर निकालकर सोना, यह एक नॉर्मल प्रक्रिया है। जिसे शरीर खुद तापमान को बैलेंस करने के लिए करती है। इसे किसी तरह की बीमारी या कमजोरी से जोड़ना सही नहीं है।

Next Story