Begin typing your search above and press return to search.

Singhara Khane Ke Fayde: आप भी करते हैं सिंघाड़े से किनारा? तो सिंघाड़े के ये फायदे जान लीजिए, हो जाएंगे हैरान...

Singhara Khane Ke Fayde: आप भी करते हैं सिंघाड़े से किनारा? तो सिंघाड़े के ये फायदे जान लीजिए, हो जाएंगे हैरान...

Singhara Khane Ke Fayde: आप भी करते हैं सिंघाड़े से किनारा? तो सिंघाड़े के ये फायदे जान लीजिए, हो जाएंगे हैरान...
X
By Divya Singh

Singhara Khane Ke Fayde: सिंघाड़ा पोषक तत्वों से भरा हुआ लेकिन अंडर रेटेड फ्रूट है। जिसे आमतौर पर किसी खास पूजा में प्रसाद के तौर पर चढ़ाने के लिए तो लिया जाता है लेकिन शौक से खरीद कर बहुत कम लोग ही इसे खाते हैं जबकि इसके फायदे बेमिसाल है। सिंघाड़ा एक हाई फाइबर, लो कैलोरी, लो ग्लाइसेमिक इंडैक्स वाला फल है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन- मिनरल्स भर-भर के हैं। विशेषज्ञों के अनुसार आप 50 से 100 ग्राम तक सिंघाड़ा कच्चा या उबालकर सर्दियों में रोज़ खा सकते हैं। लेकिन इसे सूर्यास्त से पहले खाना ही बेहतर है। इस तरह से जब आप सिंघाड़ा खाएंगे तो आपको जो बेशकीमती फायदे मिलेंगे, उनके बारे में हम यहां आपके साथ जानकारी बांट रहे हैं।

बेहतर पाचन

सिंघाड़ा खाने से आपको पर्याप्त फाइबर मिल जाता है इसलिए सिंघाड़ा खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत बेहतर तरीके से काम करता है। पाचन बहुत अच्छी तरह होता है। आंतों की अच्छी सफाई होती है कब्ज से निश्चित ही राहत मिलती है।

एनर्जी बढ़ाए, कमजोरी दूर करे

सिंघाड़ा के सेवन से आपको प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन आपकी मसल्स बिल्ड अप के लिए, आपकी हड्डियों के लिए, एनर्जी के लिए और कमजोरी दूर करने के लिए भी बेहद ज़रूरी है। इसलिए सर्दियों में सिंघाड़े का सेवन जरूर करें। यह आपके शरीर को अंदरूनी मजबूती देगा।

इम्यूनिटी बढ़ाए

सिंघाड़े में विटामिन सी और विटामिन B6 होता है जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जिससे आपके शरीर को ताकत मिलती है और वह बीमारियों का सामना मजबूती से कर पाता है। साथ ही विटामिन B6 हमारी सैल्स और स्किन के लेवल पर भी बहुत असर दिखाता है।

स्लो होगी एजिंग

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सिंघाड़े का सेवन करने से आपकी एजिंग की प्रोसेस स्लो होती है। ये एंटीऑक्सिडेंट्स उन ऑक्सीजन मुक्त कणों को खत्म करते हैं जो समय से पूर्व आपकी स्किन को बूढ़ा दिखाते हैं, उसकी लोच खत्म करते हैं। सिंघाड़ा खाने से आपकी स्किन टाइट रहती है और चमकती है।

हाइड्रेशन बेहतर करे

सिंघाड़े का एक बेहतरीन गुण यह है कि यह आपके शरीर में हाइड्रेशन की कमी को पूरा करता है। इस लिहाज़ से भी आपको सिंघाड़े का सेवन सर्दियों में जरूर करना चाहिए क्योंकि इस दौरान अनजाने में ही हमारा पानी पीना कम हो जाता है।

ब्लड प्रेशर मैनेज करे

सिंघाड़े में सोडियम कम होता है वहीं पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही मैग्नीशियम भी पाया जाता है इसलिए इसका सेवन दिल के लिए फायदेमंद है। सिंघाड़ा खाने से ब्लड प्रेशर को मैनेज करना आसान होता है और शरीर में ब्लड का फ्लो भी अच्छा रहता है और हार्ट बीट भी नियमित रहती है जिससे सर्दियों में हार्ट रिलेटेड प्राॅब्लम का खतरा कम होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

सिंघाड़े में कैल्शियम और मैग्नीशियम के साथ फास्फोरस भी होता है इसलिए इसके सेवन से आपकी हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।

वेट लाॅस में मदद

सिंघाड़े में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, वहीं कैलोरी कम होती है। सिंघाड़े के सेवन से आपका पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है और जब आप फुल फील करते हैं तो निश्चित रूप से कम खाते हैं। इसलिए सिंघाड़ा खाने से आपको वेट लॉस में मदद मिलती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को इंप्रूव करता है और आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसका भी फायदा आपको वेट लॉस में मिलता है।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

सिंघाड़े में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है वही कैलोरी कम होती है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो होता है इसलिए सिंघाड़े का सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद है।

थायराॅइड फंक्शन बेहतर करे

सिंघाड़े में अच्छी मात्रा में आयोडीन पाया जाता है इसलिए यह थाइरॉइड पेशेंट्स खासकर हाइपोथायराइडिज्म के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

पुरुषों कै लिए फायदेमंद

वे सभी पुरुष जो स्पर्म से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी सिंघाड़ा खाना फायदेमंद है। सिंघाड़ा खाने से स्पर्म काउंट बेहतर होता है और उसकी क्वालिटी भी इंप्रूव होती है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story