Begin typing your search above and press return to search.

Shree Medishine Hospital: निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का किया सफल आयोजन

Shree Medishine Hospital: विकास शिक्षण संस्थान एवं श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डुमरतराई स्थित विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 220 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं विभिन्न जाँचों का लाभ उठाया।

Shree Medishine Hospital: निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का किया सफल आयोजन
X
By Gopal Rao

Shree Medishine Hospital: रायपुर। विकास शिक्षण संस्थान एवं श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डुमरतराई स्थित विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 220 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं विभिन्न जाँचों का लाभ उठाया।

शिविर में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अश्वनी मिश्रा, डॉ अमृता वर्मा द्वारा उपस्थित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में आयोजन को सफल रूप से संपन्न कराया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने कहा कि ऐसे जनोपयोगी शिविर का आयोजन समय समय पर किए जाने से आम नागरिकों को एक मंच पर सभी रोग विशेषज्ञ का लाभ मिलता है।

इस अवसर पर ईसीजी, एक्स-रे, स्पाइरोमेट्री, यूरिक एसिड, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें निःशुल्क की गईं। जाँच उपरांत चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित सलाह, दवाइयों एवं जीवनशैली में सुधार संबंधी सुझाव प्रदान किए। शिविर में आयुर्वेद एवं होमियोपैथी के चिकित्सक भी उपलब्ध थे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान कर उचित उपचार के लिए प्रेरित करना है। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों, चिकित्सकीय टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story