Shree Medicine Hospital: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Shree Medicine Hospital: रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा 07 मार्च 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर के दौरान महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही दवाइयों पर 10% की छूट तथा विभिन्न जांचों पर 15% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय पर उचित चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है। सभी महिलाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
