Begin typing your search above and press return to search.

Potassium Rich Foods: केले से ज्यादा पोटेशियम किन चीज़ों में होता है, आइये जानें...

Potassium Rich Foods: केले से ज्यादा पोटेशियम किन चीज़ों में होता है, आइये जानें...

Potassium Rich Foods: केले से ज्यादा पोटेशियम किन चीज़ों में होता है, आइये जानें...
X
By Gopal Rao

Potassium Rich Foods: इलैक्ट्रोलाइट की तरह काम करने वाला पोटेशियम हमारी नसों और मसल्स के बेहतर तरीके से कामकाज के लिए, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए, हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने के लिए, यहां तक की हर एक कोशिका के सुचारू रूप से काम करने के लिए जरूरी है। आमतौर पर केले को पोटेशियम का सबसे आसान सोर्स माना जाता है। एक मीडियम साइज के केले से आपको 420 मिलीग्राम पोटैशियम मिलता है। केले को फटाफट खा लेना आसान है और जिससे क्विकली एनर्जी भी मिलती है। लेकिन बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनमें केले से भी ज्यादा पोटेशियम है। बल्कि इनमें से कई नाम तो ऐसे हैं जो आपको हैरान कर देंगे। आइये जानते हैं पोटेशियम रिच इन फूड आइटम्स के बारे में।

फलियां

राजमा और सफेद बीन्स आदि में पोटेशियम के बहुत अच्छी मात्रा होती है। पकी हुई एक कप बीन्स से आपको 1004 मिलीग्राम तक पोटेशियम मिलेगा। बीन्स से प्रोटीन और फाइबर भी खूब अच्छी मात्रा में मिलता है।

आलू

आलू यूं ही बदनाम है। जबकि सच ये है कि आपके घर में केला हो या ना हो, आलू जरूर होगा। एक उबला या भुना हुआ आलू आपको केले से कहीं ज्यादा पोटेशियम दे सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसे छिलके समेत खाएं तो फायदे बढ़ जाते हैं। एक मीडियम साइज़ के आलू से आपको लगभग 620 से 650 मिलीग्राम पोटेशियम मिलेगा।

चुकंदर

एक बिग साइज़ चुकंदर से आपको 694 मिलीग्राम के लगभग पोटेशियम मिलेगा। चुकंदर में बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। आप चुकंदर के पत्ते तुड़वा कर न फेंकें। एक कप पके हुए चुकंदर के पत्तों में 1,309 मिलीग्राम पोटैशियम होता है, जो केले से लगभग तीन गुना ज़्यादा है।

मसूर की दाल

दालों में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। खासकर बात करें मसूर की दाल की, तो एक कप पकी हुई मसूर की दाल में 731 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, आयरन आदि भी होते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी के फायदे अनगिनत हैं। किसी बीमारी से वापसी में नारियल पानी बहुत तेजी से मदद करता है। खास कर जब आप डिहाइड्रेशन या दस्त जैसी समस्याओं से जूझ रहे हों, कुछ भी न खा पा रहे हों तब तो नारियल का पानी संजीवनी की तरह काम करता है। एक कप नारियल पानी में लगभग 600 मिलीग्राम पोटेशियम होता है।

पालक

एक कप पकी हुई पालक में लगभग 839 मिलीग्राम पोटैशियम मिलीग्राम पोटेशियम होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम आदि भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

शकरकंद

एक मीडियम साइज़ के भुने या उबले शकरकंद से आपको लगभग 542 मिलीग्राम पोटेशियम मिल सकता है। यह विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का भी बढ़िया सोर्स है।

रतालू

रतालू भी एक अंडररेटेड सब्जी है जिसके अनेक फायदे हैं। एक कप पके हुए रतालू में लगभग 911 मिलीग्राम पोटैशियम होता है।

सिंघाड़ा

सर्दियों में आपको हर सब्जी मंडी में सिंघाड़े आसानी से दिखाई देंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक कप सिंघाड़े में लगभग 724 मिलीग्राम पोटैशियम होता है।

फैट रहित दही

क्या आपको अंदाजा है कि दही में भी अच्छी मात्रा में पोटेशियम होता है। आपको बताएं कि एक कप फैट रहित दही में लगभग 573 मिलीग्राम पोटेशियम होता है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story