Begin typing your search above and press return to search.

Pica Disorder : क्या आपको भी है "असामान्‍य चीजें" खाने की आदत ?... तो फिर ये ख़बर आपके लिए

प‍िका ड‍िसऑर्डर होने पर कच्चा चावल, टैल्‍कम पाउडर, चारकोल, कॉफी पाउडर, बाल या धागा, बर्फ, पेंट, पेपर, पत्‍थर, साबुन, ऊन या कपड़ा खाने का मन करता है।

Pica Disorder : क्या आपको भी है असामान्‍य चीजें खाने की आदत ?... तो फिर ये ख़बर आपके लिए
X
By Meenu

कई लोगों को कच्‍चे चावल खाने का मन करता है। इसी प्रकार इस दुनिया में कई ऐसे लोग भी है जो स्लेट पेन्सिल, चाक, टैल्‍कम पाउडर, चारकोल, कॉफी पाउडर, बाल या धागा, बर्फ, पेंट, पेपर, पत्‍थर, साबुन सब कुछ बिना मात्रा देखें खा लेते हैं. क्‍या आपने कभी अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा है? अगर नहीं, तो क‍िसी छोटे बच्‍चे या फिर बड़ों को चॉक या म‍िट्टी खाते तो जरूर देखा होगा।

कई बार हम इसे सामान्‍य समझ लेते हैं। लेक‍िन यह एक तरह का ईट‍िंग ड‍िसऑर्डर है ज‍िसे प‍िका ड‍िसऑर्डर (Pica Disorder) के नाम से जाना जाता है। प‍िका एक लैट‍िन शब्‍द है, जो एक प्रकार का पक्षी होता है। इस पक्षी को असामान्‍य चीजों को खाने के ल‍िए जाना जाता है। वहीं मेड‍िकल साइंस में, प‍िका एक की मेंटल हेल्‍थ कंडीशन है ज‍िसमें व्‍यक्‍त‍ि न खाए जाने वाली चीजों को भी खा लेता है।

प‍िका ड‍िसऑर्डर होने पर टैल्‍कम पाउडर, चारकोल, कॉफी पाउडर, बाल या धागा, बर्फ, पेंट, पेपर, पत्‍थर, साबुन, ऊन या कपड़ा खाने का मन करता है।



प‍िका ड‍िसऑर्डर के लक्षण- Pica Disorder Symptoms

  • छोटी या बड़ी आंत में ब्‍लॉकेज हो सकता है।
  • कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है।
  • राख खाने का मन करता है।
  • लोग पकी म‍िट्टी खाने लगते हैं।
  • हर समय चॉकलेट या टॉफी खाने का मन करता है।
  • कुछ लोगों को प‍िका ड‍िसऑर्डर होने पर कच्‍चे चावल खाने का मन भी करता है।


प‍िका ड‍िसऑर्डर के कारण- Pica Disorder कॉसेस




  • पोषक तत्‍वों की कमी के कारण लोगों को यह अजीब ड‍िसऑर्डर हो जाता है।
  • ज‍िन लोगों को क‍िसी प्रकार की डिसेबिलिटी जैसे ऑटिज्‍म है, उन्‍हें प‍िका ड‍िसऑर्डर हो सकता है।
  • अगर आपके शरीर में ज‍िंक और आयरन की कमी है, तो आप इस ड‍िसऑर्डर का श‍िकार हो सकते हैं।
  • शरीर में खून की कमी होने के कारण प‍िका ड‍िसऑर्डर हो जाता है।
  • यह समस्‍या गर्भवती मह‍िलाओं में भी देखने को म‍िलती है। आयरन की कमी के कारण प‍िका ड‍िसऑर्डर हो जाता है।
  • एनीम‍िया के चलते गर्भवती मह‍िलाएं, म‍िट्टी या चॉक खाती हैं।

प‍िका ड‍िसऑर्डर का इलाज

प‍िका ड‍िसऑर्डर के लक्षण नजर आने पर डॉक्‍टर से तुरंत संपर्क करना चाह‍िए। प‍िका का प्राथम‍िक इलाज संभव है। प‍िका ड‍िसऑर्डर में डॉक्‍टर ब्‍लड टेस्‍ट करते हैं। अगर खून की कमी होती है, तो व्‍यक्‍त‍ि को आयरन र‍िच फूड्स जैसे केला खाने की सलाह दी जाती है। प‍िका ड‍िसऑर्डर होने पर ब‍िहेव‍ियरल थेरेपी की मदद से इलाज क‍िया जाता है। इस थेरेपी में लोगों को खाए जाने वाले और न खाए जाने वाली चीजों के बारे में बताया जाता है। प‍िका ड‍िसऑर्डर के ल‍िए कोई व‍िशेष दवा नहीं है, लेक‍िन डॉक्‍टर मरीज को मल्‍टीव‍िटाम‍िन्‍स खाने की सलाह दे सकते हैं।


Next Story