Begin typing your search above and press return to search.

Periods in Rainy Season : जब बारिश में होती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत

Period in Mansoon : पीरियड साइकिल में उम्र, हार्मोनल बैलेंस और कई हेल्थ कंडीशन्स के हिसाब से अलग-अलग बदलाव होते हैं। मौसम और स्ट्रेस का भी इस पर असर होता है।

Periods in Rainy Season : जब बारिश में होती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत
X
By Meenu

Periods in Rainy Season: मानसून में उमस और मौसमी नमी के कारण, पीरियड्स को मैनेज करना थोड़ा ज्यादा मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में इस दौरान, मेंस्ट्रुअल हेल्थ का आपको खास ख्याल रखना चाहिए और इंफेक्शन्स से बचने के लिए, कुछ गलतियों को अवॉइड करना चाहिए। आइये जानें इस बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

पीरियड्स के दिनों में हाइजीन का ख्याल रखना जरूरी होता है। आपके पीरियड्स नियमित हैं या नहीं, पीरियड साइकिल कितने दिन की है, इन दिनों में आपको कितना दर्द हो रहा है और फ्लो कैसा है, ये सारी चीजें, पीरियड हेल्थ के बारे में बहुत कुछ कहती हैं।



हाइजीन को न करें नजरअंदाज

यूं तो पीरियड हाइजीन हर मौसम में ही जरूरी है। लेकिन, खासकर मानसून में आपको इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मौसम में नमी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम कर सकती है। इससे इंफेक्शन्स हो सकते हैं। इसलिए, पैड बदलने से पहले और इसके बाद, हाथ जरूर धोएं। हर 4-6 घंटे में पैड जरूर बदलें चाहे फ्लो हल्का ही क्यों न हो। इससे वेजाइनल बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने में मदद मिल सकती है।

गलत सैनिटरी प्रोडक्ट्स का न करें इस्तेमाल

मानसून के दौरान, सही सैनिटरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी है। नमी भरे मौसम के बीच, इस तरह के पैड्स का चयन करें, जो फ्लो को अच्छे से अब्जॉर्ब कर सके। अक्सर लड़कियां इस मौसम में भी नॉर्मल पैड्स का ही इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि मानसून में आपको ऐसे पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए जिसकी टॉप लेयर मुलायम हो और स्किन सांस ले पाए और मॉइश्चर स्किन से दूर रहे। इससे रैशेज और इरिटेशन भी नहीं होगी। इस मौसम में एंटीमाइक्रोबियल गुणों वाले पैड्स का इस्तेमाल ज्यादा सही रहेगा।

एक्स्ट्रा नैपकिन बिल्कुल न भूलें

मानसून में अक्सर बारिश में भीगने का खतरा बना रहता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान, अपने साथ एक्स्ट्रा सैनिटरी पैड्स रखें। सैनिटरी पैड्स को एक कवर में करके अपने साथ जरूर रखें।

मानसून में दर्द को ऐसे करें मैनेज

इस मौसम में नमी और ठंड की वजह से दर्द अधिक हो सकता है। ऐसे में हीट पैड्स की मदद लें। अदरक वाली चाय या कैमोमाइल टी, दर्द से राहत देने में मदद कर सकती है। कई सैनिटरी पैड्स में भी आजकल हीट-डिसपर्सिंग गुण होते हैं, जो दर्द से राहत देते हैं।

बरसात के मौसम में, पीरियड्स के दौरान, इन गलतियों को करने से बचें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

Next Story