Begin typing your search above and press return to search.

Period blood ka rang : पीरियड ब्लड का रंग हो भूरा ,काला ,नारंगी तो न करें इग्नोर

वैसे तो इसका रंग लाल होता है पर कई बार भूरे और काले रंग के भी हो सकते है .लेकिन क्या आप जानती है ऐसा क्यों होता है नही न

Period blood ka rang : पीरियड ब्लड का रंग हो भूरा ,काला ,नारंगी तो न करें इग्नोर
X
By Neha Yadav

Period blood ka rang : पीरियड से हर महिला गुजरती है . पीरियड महिलाओं के जीवन का एक अहम् हिस्सा है .इसे माहवारी या मासिक चक्र भी कहा जाता है .12 -13 वर्ष की उम्र से शुरू होने वाला पीरियड 45 से 55 की उम्र में खत्म होता है . वैसे तो पीरियड 2 से 7 दिन तक चलता है लेकिन गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण ये साइकल बिगड़ जाता है . पीरियड्स के दौरान महिलाओं को चिड़‍चिड़ापन, शरीर में दर्द और पेट खराब जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है .कुछ महिलाओं को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है . और ये सब गलत लाइफस्टाइल के कारण भी हो सकता है ऐसी ही एक और समस्या है पीरियड ब्लड का रंग बदलना . पीरियड ब्लड के रंग बदलते रंग से कई बार महिलाएं डर जाती है . वैसे तो इसका रंग लाल होता है पर कई बार भूरे और काले रंग के भी हो सकते है .लेकिन क्या आप जानती है ऐसा क्यों होता है नही न तो चलिए जानते है. पीरियड ब्लड के कौन से रंग क्या संकेत देते है .

पीरियड ब्लड का रंग लाल

पीरियड ब्लड का रंग लाल हो तो इसका मतलब होता है ये हेल्दी पीरियड के संकेत देते है . यह रंग हल्का या गाढ़ा भी हो सकता है . यह नया बन खून होता है जो पीरियड के शुरुआत में काफी हेवी ब्लीडिंग के साथ आता है .पीरियड के लाल रंग को स्वस्थ माना जाता है .लेकिन लगातार हेवी ब्लीडिंग आपके शरीर को कमजोर भी बना सकता है .

पीरियड ब्लड का गहरा भूरा रंग

अगर पीरियड ब्लड का रंग गहरा भूरा आये तो इसका मतलब है यह काफी समय तक जमा रहा होगा और फिर बाहर निकल गया . बहने वाला यह ब्लड पुराना ब्लड होता है . जिन महिलाओं गहरे भूरे रंग का ब्लड आता है उन्हें असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है साथ ही उन्हें इन्फेक्शन का भी डर रहता है अगर यह स्थिति लगातार बनी रहे तो महिला डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें.

पीरियड ब्लड का काला रंग

कुछ महिलाओं में पीरियड के दोरान काले रंग के ब्लड की समस्या रहती है .पीरियड में फ्लो होने वाले काले रंग के ब्लड का मतलब होता है कि गर्भाशय में कोई संक्रमण है . ये योनि में फंसी किसी चीज का भी संकेत देते है जी हाँ आजकल महिलाये टैम्पोन इस्तेमाल करती है ये उसके या गर्भनिरोधक के कारण भी हो सकता है .कई बार ये कैंसर या अनियमित पीरियड का संकेत देती है .काला ब्लड आने पर तुरंत ही डॉक्टर से जाँच कराएं .

पीरियड ब्लड का नारंगी रंग :

पीरियड ब्लड का रंग जब नारंगी दिखे इसका मतलब है कि फ्लो होने वाला ब्लड गर्भाशय के ऊपरी हिस्से में मौजूद तरल पदार्थों के साथ मिलकर आ रहा है .इसे अनदेखा नही करना चाहिए क्योंकि यह इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है .




Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story