Nariyal Khane Ke Fayde: नारियल का एक टुकड़ा रोज खाएं और ये कमाल के फायदे पाएं...
Nariyal Khane Ke Fayde: नारियल का एक टुकड़ा रोज खाएं और ये कमाल के फायदे पाएं...

Nariyal Khane Ke Fayde: नारियल के बिना हिंदू धर्म में शुभ काम नहीं होते। पूजा-पाठ हो, त्योहार हो, शादी-ब्याह हो या फिर किसी का सम्मान करना हो, नारियल यानी श्रीफल ज़रूर रखा जाता है। बहनें साल-साल भर भाईदूज का नारियल भाई को देने के लिए सहेज कर रखती हैं। नारियल को हमारे बुजुर्गों ने धर्म से इसलिए जोड़ा कि यह बेहद पौष्टिक फल हर घर का हिस्सा बन जाए और सबको इसके ज़बरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिलें। यकीकन नारियल पानी महंगा है और सब के लिए अफॉर्डेबल नहीं है लेकिन सूखे या गीले नारियल का एक टुकड़ा आप रोज खा सकते हैं। इसे पूरे परिवार के लिए उपलब्ध कराना आसान है और इसके फायदे अपार हैं। आइए जानते हैं खास फायदे।
नारियल में हैं ये खास पोषक तत्व
नारियल में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, काॅपर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, सेलेनियम, विटामिन बी 6, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और हेल्दी फैट जैसे महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद
नारियल की गिरी का दस ग्राम का टुकड़ा आपके पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल फाइबर से भरपूर होता है। यह संपूर्ण पाचन तंत्र को फायदा पहुंचाता है। कब्ज़, गैस, बदहजमी जैसी तमाम समस्याओं को यह दूर करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
नारियल में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है। साथ ही मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने और उनकी मरम्मत करने, उनका घनत्व बढ़ाने में मददगार होते हैं। सूखा नारियल खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
सूखा नारियल हमारी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसमें ऐसे हेल्दी फैट्स होते हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है और जिन्हें शरीर आसानी से उपयोग कर पाता है। सूखा नारियल खाने से धमनियों में प्लाक नहीं जमता। जिससे हृदय रोगों से बचाव होता है। नारियल खाने से बेड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
नारियल खाने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। नारियल में मौजूद लॉरिक एसिड इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है जिससे विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों से हमारा बचाव होता है। नारियल में जिंक, सेलेनियम जैसे तत्व भी होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
खून बढ़ाने में मददगार
सूखे नारियल में आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है इसलिए यह खून बढ़ाने में मददगार है। आमतौर पर महिलाओं और बच्चों में आयरन की कमी होने से एनीमिया का खतरा ज्यादा होता है इसलिए इन्हें नारियल को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
पेट के कीड़ों से राहत
छोटे बच्चों को अगर पेट के कीड़ों की समस्या हो तो उन्हें रोज सुबह नाश्ते के साथ उन्हें सूखा नारियल कीस कर दें या फिर स्नैक्स के साथ नारियल की चटनी खाने को दें। इससे उन्हें पेट के कीड़ों से राहत मिलेगी।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
यह तो सभी जानते हैं कि नारियल का तेल स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है। इसी तरह नारियल खाने से भी आपको बहुत फायदा मिलता है क्योंकि इसमें विटामिन ई होता है जो आपकी स्किन और बालों को बेहतर बनाता है। स्किन ग्लो करती है और एजिंग के लक्षणों से भी राहत मिलती है। वहीं बाल भी इससे मजबूत होते हैं।
सुपाच्य प्रोटीन का स्रोत
नारियल में सुपाच्य प्रोटीन होता है इसलिए इसे पचाना सबके लिए आसान होता है। जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।
वेट लाॅस में मदद
नारियल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही इसमें हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भी होते हैं इसलिए इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है और भूख महसूस नहीं होती। इसलिए नारियल वजन घटाने वालों के लिए भी एक आइडियल फूड आइटम है।
शीघ्रपतन की समस्या दूर करे
नारियल की दस ग्राम गिरी का सेवन पुरुषों में शीघ्र पतन की समस्या को दूर करता है। इसका सेवन उन्हें नाश्ते में एक गिलास गाय के दूध के साथ करना चाहिए।
