Begin typing your search above and press return to search.

Mushroom khane ke fayde aur Nuksan: फैट से फ्री होना है तो आज़माइए मशरूम, और भी हैं फायदे, जानिए यहां

Mushroom khane ke fayde aur Nuksan: fat se free hona hai to ajmaiye mushroom, aur bhi hain fayde, janiye yahan

Mushroom khane ke fayde aur Nuksan
X
By NPG News

Mushroom khane ke fayde aur Nuksan; आजकल लोग बहुत हैल्थ काॅन्शियस हो गए हैं। अब अच्छा स्वास्थ्य सबकी प्राथमिकता बनता जा रहा है। मशरूम भी इसी वजह से लोगों की डाइट का हिस्सा बना है। पहले वेजिटेरियन लोग इससे थोड़ा परहेज करते थे लेकिन अब ऐसा कोई भ्रम नहीं रह गया है। मशरूम न सिर्फ फैट-फ्री, लो सोडियम, लो कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल फ्री है,साथ ही इसमें प्रोटीन, बीटा कैरोटीन और ग्लूकन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो कई बार दूसरे फूड में नहीं मिलते हैं। इसमें विटामिन-बी1, बी2, बी9, बी12, विटामिन-सी और विटामिन-डी2 भी शामिल हैं। इसके ढेर सारे गुणों को आप इस लेख में जानेंगे।

वेट लाॅस में मददगार

मशरूम में एंटी ओबेसिटी गुण होते हैं। लो फैट के साथ उच्च डायटरी फाइबर और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन युक्त मशरूम वेट लॉस के लिए बढ़िया होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

मशरूम में उच्च फाइबर के साथ अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, इरिटेडेनिन और स्टेरोल्स जैसे घटक पाए जाते हैं।ये सभी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं और गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

डायबिटीज में है फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम को बहुत अच्छा आहार माना जाता है, क्योंकि यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। यह कम 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' वाला फूड भी है। इसमें कम मात्रा में कार्ब्स होते हैं, यह धीरे पचता है और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। इसमें फैट भी नहीं होता है।

कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोके

मशरूम में एंटी-ट्यूमर और एंटी-कैंसर गुण होते हैं। यह कैंसर को बढ़ाने वाली कोशिकाओं को पनपने से रोकने में भी मददगार हो सकता है। खासकर रिसर्च में इसे स्तन और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने वाला पाया गया है।

पेट के लिए फायदेमंद

मशरूम आपके पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये नेचुरल प्रीबायोटिक है। ये आपकी आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है।

इम्यूनिटी बूस्टर फूड

यह इम्यूनिटी बूस्टर फूड है। इसमें हाई एंटीऑक्सीडेंट हैं, कई विटामिन और खनिज हैं। साथ ही असंतुलित हार्मोन से परेशान लोगों के लिए भी मशरूम खाना फायदेमंद है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

मशरूम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

मेटाबोलिज्म सुधारता है मशरूम

खराब मेटाबोलिज्म के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमें हृदय रोग, मोटापा, कैंसर व मधुमेह आदि समस्याएं शामिल हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए मशरूम फायदेमंद हाे सकते हैं।

विटामिन से भरपूर

मशरूम कई प्रकार के विटामिन से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-बी1, बी2, बी9, बी12, विटामिन-सी और विटामिन-डी2 शामिल हैं। विटामिन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

विटामिन डी का सोर्स है मशरूम

मशरूम विटामिन डी का एक समृद्ध स्रोत हैं

मशरूम विटामिन डी से भी भरपूर है। इनमें विटामिन डी2 होता है जो एक बार खाने के बाद विटामिन डी3 में बदल जाता है। इसलिए यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

कुछ सावधानियां भी हैं ज़रूरी

मशरूम का अच्छी गुणवत्ता का होना बहुत ज़रूरी है। नर्म और मुड़ा-तुड़ा मशरूम न लें। इसमें नमी न हो। हमेशा ताजा और अच्छा मशरूम ही खाना चाहिए। कुछ मशरूम में जहरीले प्रभाव होते हैं। वे एलर्जी, फूड पॉइजनिंग और थकावट का कारण बन सकते हैं। इसलिए परख और पूछताछ के बाद ही मशरूम खरीदने चाहिए।

ऐसे खाने में शामिल करें मशरूम

आमतौर पर लोग मशरूम की सब्ज़ी या मशरूम बिरयानी खाना पसंद करते हैं। आप मशरूम को मक्खन के साथ ग्रिल करके खा सकते हैं। मशरूम को शोरबा और सूप में भी उपयोग किया जाता है। मशरूम पाउडर का उपयोग सूप और सॉस बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।मशरूम को अन्य सब्जियों के साथ उबालकर भी खाया जा सकता है।मशरूम का उपयोग आमतौर पर पिज्जा टॉपिंग के रूप में किया जाता है। अगर आपने मशरूम खाना शुरू नहीं किया है तो इनमें से आप को जो भी तरीका पसंद आए, उस तरीके से इसे आज़मा सकते हैं।

Next Story