Begin typing your search above and press return to search.

मुहांसों से मुक्ति है आसान: घर में आसानी से उपलब्ध इन चीजों का करें इस्तेमाल,मुहांसे जाएंगे और मिलेगी बेदाग त्वचा

Health News

मुहांसों से मुक्ति है आसान: घर में आसानी से उपलब्ध इन चीजों का करें इस्तेमाल,मुहांसे जाएंगे और मिलेगी बेदाग त्वचा
X
By NPG News

Muhanson se mukti hai aasan:; टीनएजर्स और युवा मुहांसों से खासकर परेशान रहते हैं। चेहरे पर उभर आए इन दानों को देखकर लड़कियों का मन तो एकदम बुझ जाता है। मुहांसे दूर करने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर ऐसी चीजें होती हैं जो आसानी से घर में मिल जायें और उनको इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान हो। चलिये ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे जानते हैं।

हल्दी:- एक चौथाई से आधा चम्मच हल्दी , एक छोटा चम्मच चन्दन पाउडर के साथ मिलाकर गुलाब जल या सादे पानी में घोल लें। एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर चेहरे में मास्क के रूप में लगाएं। आधे घण्टे तक लगाकर रखने के बाद सादे पानी से धो लें।

तिल:- एक छोटा चम्मच काला तिल लें। अब इसे नींबू के रस के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। पूरे चेहरे पर लगाने से मुँहासों में निश्चय ही लाभ मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी:- त्वचा से अत्यधिक तेल और गंदगी हटाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है। इसे रोज नहाते समय गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। पिम्पल्स चेहरे से गायब हो जाएंगे। यदि आप खड़ी मुल्तानी मिट्टी ले रहे हैं तो उसे रातभर गुलाबजल में भिगोकर रखें। लगते समय उसमें थोड़ा नींबू मिला लीजिए। इस मिश्रण से आपके पिम्पल्स बहुत जल्दी सूख जाएंगे।

टूथपेस्ट:- पिम्पल्स को हटाने के लिए व्हाइट टूथपेस्ट काफी असरदार है। यह बर्फ की तरह काम करता है। त्वचा जलने पर भी इसे लगाया जाता है। मगर ध्यान रहे कि टूथपेस्ट जेल वाला न हो अन्यथा आपको जलन हो सकती है।कुछ देर इसे लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

ओटमील:- ओटमील स्वास्थ्यवर्धक है। ओटमील फेसपैक से पिम्पल्स बहुत जल्दी ठीक होते हैं। शायद आप नही जानते होंगे कि यह हमारी त्वचा के रोमछिद्रों को शुद्ध करने साथ उससे अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने में भी मददगार है। इसे शहद और नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाएं, निश्चित रूप से पिम्पल्स जल्दी खत्म हो जाएंगे।

एलोवेरा जेल:- एलोवेरा त्वचा संबंधी रोगों के लिए बहुत बढ़िया है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पिम्पल्स को जड़ से खत्म किया सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिम्पल्स को बहुत जल्दी ठीक करने में सहायता करते हैं। एलोवेरा को रात में सोते वक्त लगाएं। यदि आपके पास विटामिन ई के कैप्सूल उपलब्ध हैं तो उसे इसमें मिलाकर लगाएं। जल्दी फ़र्क नज़र आएगा।

नीम:- पिम्पल्स ठीक करने के लिए यह एक बेहद प्रभावी औषधि है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी तीनों ही गुण पाए जाते हैं। नीम को पीसकर उनका पेस्ट तैयार कर लें और एप्पल साइडर विनेगर व शहद के साथ मिलाकर लगाएं। विनेगर की जगह नींबू भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दालचीनी:- दाल चीनी का पाउडर आधा छोटा चम्मच या आवश्यकतानुसार लें और शहद के साथ मिक्स करके पेस्ट बना ले फिर पेस्ट को सिर्फ जहाँ मुँहासे या दाने हो वहाँ पर रात भर लगाकर सो जाए। सुबह उठकर ताजे पानी से चेहरे को धो लें।

Next Story