Begin typing your search above and press return to search.

Moringa Benifits : मोरिंगा, सहजन या फिर मुनगा, इसका हर हिस्सा फायदेमंद...महिलाओं के लिए रामबाण

मोरिंगा के पाउडर का सेवन करने से महिलाओं को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आपको बता दें कि मोरिंगा के पाउडर को डाइट में शामिल करना बहुत आसान होता है।

Moringa Benifits : मोरिंगा, सहजन या फिर मुनगा, इसका हर हिस्सा फायदेमंद...महिलाओं के लिए रामबाण
X
By Meenu

मोरिंगा पेड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे हमारे प्रदेश में मुनगा के नाम से जाना जाता है. अगर महिलाओं की बात करें, तो उन्हें अपनी डाइट में मोरिंगा जरूर शामिल करना चाहिए।

विशेषकर, इसके पाउडर का सेवन करने से महिलाओं को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानने से पहले आपको बता दें कि मोरिंगा के पाउडर को डाइट में शामिल करना बहुत आसान होता है।

मोरिंगा के पत्ते के पाउडर को दही या स्मूदी में मिक्स करके इसका सेवन किया जा सकता है। इसी तरह, आप इसे जूस या चाय में मिक्स करके पी सकते हैं। आप चाहें, तो सूप में स्प्रिंकल करके भी इसका सेवन कर सकते हैं।




  • कई महिलाओं को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम होता है। इसकी वजह से महिला को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनसे राहत के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अपनाती हैं। कुछ महिलाओं को इसके बाद भी आराम नहीं मिलता है। वहीं, अगर महिलाएं मोरिंगा पाउडर को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाती हैं, तो उन्हें प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षणों से राहत मिल सकती है। यहां तक कि मोरिंगा पाउडर की मदद से मूड स्विंग और पेट की ऐंठन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • महिलाओं की हेल्थ में हार्मोन का बहुत बड़ा योगदान होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो स्ट्रेस या तनाव जैसे कारण भी महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस का कारण बन सकते हैं। कई बार खराब जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतें भी हार्मोन के स्तर को प्रभावित करती हैं। वहीं, मोरिंगा पाउडर के सेवन से हार्मोनल उतार-चढ़ाव को रोका जा सकता है। ऐसा पेरिमेनोपॉज और प्यूबर्टी के दौरान होता है। इन्हें हार्मोनल ट्रांजीशन फेस के रूप में भी जाना जा सकता है। इन्हें कंट्रोल करने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करें।
  • मेनोपॉज का ऐसा चरण है, जब प्राकृतिक रूप से महिलाओं में पीरियड्स बंद हो चुके होते हैं। पीरियड्स पूरी तरह बंद होने के बाद महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याएं जकड़ने लगती हैं, जैसे हड्डियों का कमजोर होना, बार-बार मूड स्विंग होना, इम्यूनिटी का वीक होना आदि। वहीं, मेनोपॉज हो चुकी महिलाएं मोरिंगा पाउडर का सेवन करती है, तो इस तरह की समस्याओं में कमी नोटिस की जा सकती है।
  • एक्सपर्ट्स की मानें, तो मोरिंगा पाउडर में आयरन, विटामिन-बी और मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। इस तरह के न्यूट्रिएंट्स गर्भवती महिलाओं के लिए काफी जरूरी होते हैं। दरअसल, गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिलाओं को काफी ज्यादा थकान और मूड स्विंग होते हैं। मोरिंगा पाउडर के सेवन से इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। यही नहीं, मोरिंगा पाउडर की मदद से प्रेग्नेंट महिला लंबे समय तक खुद को एनर्जेटिक फील कर सकती हैं।
  • समय-समय पर महिलाओं को अपनी बॉडी को डिटॉक्स करते रहना चाहिए। इससे बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, जो उन्हें बीमार होने से रोकती है। मोरिंगा पाउडर की मदद से बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बॉडी को ओवर ऑल क्लीन करने में मदद करते हैं।
Next Story