Mens Suit Fitting Tips In Hindi: आदमी सूट की फिटिंग कैसे चेक करें? जानिए सूट की सही फिटिंग पहचानने के आसान टिप्स
Mens Suit Fitting Tips In Hindi: आप दूल्हे राजा हैं या बाराती-घराती,इस वेडिंग सीज़न में आप एक सूट तो लेंगे ही। और अगर आप पहली बार सूट खरीदने या सिलवाने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि सूट की फिटिंग कैसे चेक करें? सूट पहनकर ज्यादा स्मार्ट व हैंडसम कैसे दिखें, इसके तरीके भी जानिये।

Mens Suit Fitting Tips In Hindi (NPG News)
Mens Suit Fitting Tips In Hindi: पुरुषों के लिए सूट पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस का प्रतीक बन चुका है। जब कोई आदमी सही फिटिंग वाला सूट पहनता है तो उसका लुक तुरंत स्मार्ट और प्रोफेशनल दिखने लगता है।लेकिन अक्सर लोग सूट खरीदते समय एक बड़ी गलती कर देते हैं कि वे सिर्फ डिजाइन या रंग देखते हैं, फिटिंग पर ध्यान नहीं देते। जबकि सच्चाई यह है कि सूट कितना भी महंगा क्यों न हो, अगर उसकी फिटिंग सही नहीं है तो वह अच्छा नहीं लगेगा। इसलिये आपको सही फिटिंग का सूट लेना आना चाहिए। यहां आपको अच्छी फिटिंग का सूट खरीदने की पूरी जानकारी मिलेगी।
सूट की सही फिटिंग कैसे चेक करें
1. कंधों की फिटिंग सबसे ज़रूरी
सूट की फिटिंग चेक करते समय सबसे पहले कंधों पर ध्यान देना चाहिए। कोट (जैकेट) का सीम आपके कंधे के ठीक किनारे पर होना चाहिए। अगर सीम कंधे से बाहर जा रहा है तो सूट बड़ा है, और अगर अंदर है तो सूट छोटा है।
ध्यान रखें कि कंधों पर ज्यादा झुर्रियां नहीं होनी चाहिए। वरना आप स्मार्ट नहीं दिखेंगे।
2. लंबाई कितनी हो
पहला, सूट की लंबाई भी बहुत मायने रखती है। इसे जांचने के तीन आसान तरीके हैं। पहला, जब आप सीधे खड़े होकर हाथ नीचे रखते हैं तो जैकेट का निचला हिस्सा लगभग हथेली के बीच तक आना चाहिए।
दूसरा, आप सीधे खड़े होकर हाथ नीचे रखें और मुट्ठी बनाएं, उंगलियां बाहर रखें। अगर आपकी उंगलियां आपके कोट को टच कर रही हैं तो कोट की लंबाई सही है।
तीसरा, कोट को आपके हिप्स को कवर करना चाहिए।
3. बटन लगाने पर झुर्रियां न आएं
जब आप कोट का बटन लगाते हैं तो सामने झुर्रियां नहीं बननी चाहिए यानी कपड़ा खिंचता हुआ नहीं लगना चाहिए। अगर बटन लगाने पर कपड़ा खिंचता हुआ दिखे तो इसका मतलब है कि सूट छोटा है। और अगर बहुत ढीला दिखे तो सूट बड़ा है।
दूसरा तरीका यह है टि चैक करें कि बटन लगाने के बाद ऊपरी बटन के ऊपर से दो उंगलियां आराम से अंदर जा रहीं हों। अगर ऐसा है तो फिटिंग परफेक्ट है।
4. स्लीव की लंबाई
सूट की स्लीव इतनी लंबी होनी चाहिए कि आपकी शर्ट का कफ़ लगभग 1 से 1.5 सेंटीमीटर ज़रूर दिखाई दे। तभी सूट आकर्षक दिखेगा।अगर शर्ट बिल्कुल नहीं दिख रही तो स्लीव लंबी है।अगर बहुत ज्यादा शर्ट दिख रही है तो स्लीव छोटी है।
5. पैंट की सही फिटिंग
सूट की पैंट जूतों के ऊपर हल्का सा फोल्ड बनाए तो वह सही लंबाई मानी जाती है।बहुत लंबी पैंट जूतों पर इकट्ठा हो जाती है और बहुत छोटी पैंट बहुत खराब लगती है। कमर पर पैंट की फिटिंग ऐसी होनी चाहिए कि बेल्ट के बिना भी आराम से टिक सके।
सूट पहनकर ज्यादा हैंडसम कैसे दिखें
1. ध्यान रखें कि एक अच्छी फिटिंग वाला साधारण सूट भी आपको बेहद स्मार्ट दिखा सकता है।
2. शर्ट सोबर कलर की हो। उसकी सूट के साथ मैचिंग अच्छी हो। सफेद शर्ट लगभग हर सूट के साथ शानदार लगती है।
3. सूट के साथ हमेशा लेदर फॉर्मल शूज़ पहनें। जूते पॉलिश किए हुए होने चाहिए।
4. एक अच्छी घड़ी ज़रूर पहनें।
5. याद रखें कि कॉन्फिडेंस ही आपको सबसे ज्यादा आकर्षक बनाता है। आपकी बाॅडी लैंग्वेज अच्छी हो। हल्की मुस्कान बनाए रखें और आप निश्चित ही बहुत आकर्षक, स्मार्ट लगने वाले हैं।
