Begin typing your search above and press return to search.

Mayonnaise Khane Ke Nuksan : बहुत ज्यादा पसंद आती है सैंडविच-बर्गर में मेयोनीज़? जान लीजिए इसके नुकसान

Mayonnaise Khane Ke Nuksan: क्या आपको पता है कि यही मेयोनीज़ आपको कितनी तरह की बीमारियां दे कर जा सकती है?

Mayonnaise Khane Ke Nuksan : बहुत ज्यादा पसंद आती है सैंडविच-बर्गर में मेयोनीज़? जान लीजिए इसके नुकसान
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Mayonnaise Khane Ke Nuksan: मेयोनीज़ बच्चों की फेवरेट और यंगस्टर्स की भी फर्स्ट चाॅइस, इसके बिना तो वे बर्गर और सैंडविच की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन क्या आपको पता है कि यही मेयोनीज़ आपको कितनी तरह की बीमारियां दे कर जा सकती है? यानी स्वाद का फेर हेल्थ के लिहाज से फेल कर सकता है। मानने का मन नहीं कर रहा न! तो डाॅक्टर की बात सुन लीजिए।

मेयोनीज़ बढ़ाए कोलेस्ट्रॉल

मेयोनीज़ में 70-80 % तेल, शुगर, साॅल्ट और सोडियम जैसी चीज़ें होती हैं जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती हैं और बस ऐसे आपकी फेवरेट मेयोनीज़ आपके हार्ट की दुश्मन बन जाती है।

गट के बैक्टीरिया का बिगाड़े संतुलन

मेयोनेज़ मे स्टेबिलाइज़र, एमल्सिफायर और प्रिजर्वेटिव्स जैसी चीज मिलाई जाती है ताकि उनके शेल्फ लाइफ बेहतर हो सके लेकिन यही चीज है आपकी आंतों में गुड और बेड बैक्टीरिया का संतुलन बिगाड़ती हैं जिससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। मेयोनीज़ ज्यादा खाने से एसिडिटी और हार्ट बंद जैसी समस्याएं होती हैं।

वेट बढ़ सकता है

निश्चित रूप से मेयोनीज़ डालने के बाद सैंडविच या बर्गर का टेस्ट और एनहेंस होता है। लेकिन इसी टेस्ट के चक्कर में आप ओवर ईटिंग कर जाते हैं। जबकि मेयोनेज़ में कैलोरी और फैट दोनों ही ज्यादा होते हैं। इसलिए मेयोनीज़ आपका वेट बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार हो सकती है।

साल्मोनेला संक्रमण का खतरा

वेज मेयोनीज़ बनाने में दूध का इस्तेमाल किया जाता है। इसे सही तापमान में ना रखा जाए तो इसके खराब होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। जिससे कि आपको सालमोनेला नामक बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है। जिससे आपको लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है।

शुगर स्पाइक्स हो सकते हैं

मार्केट में मिलने वाली मेयोनीज़ में शुगर कंटेंट भी अच्छा खासा होता है इसलिए यह आपको भले ही मीठा फील ना होता हो, लेकिन आपके शुगर को बढ़ा सकता है और अचानक से शुगर स्पाइक्स हो सकते हैं।

एलर्जी

कुछ लोगों को मेयोनीज़ बनाने के दौरान इस्तेमाल की गई चीजों से एलर्जी हो सकती है। इसलिए उन्हें इसके इंग्रीडिएंट्स को पहले अच्छी तरह पढ़ना जरूर चाहिए।

कितनी मात्रा में खाएं

मेयोनीज़ जैसी चीजों को रोज़ाना तो बिल्कुल भी ना खाएं और अगर हफ्ते-दस दिन में एकाध बार खाएं भी तो 1 से 2 चम्मच से अधिक न खाएं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story