Begin typing your search above and press return to search.

Periods Pain Relief Home Remedies: पीरियड्स में दर्द से हैं परेशान? जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय

Period Ka Dard Dur Karne Ke Upay: मासिक धर्म (Periods) के दौरान दर्द महसूस करना एक आम बात है, जिसे मेडिकल भाषा में डिसमेनोरिया (Dysmenorrhea) कहा जाता है। आमतौर पर यह दर्द पेट के निचले हिस्से, कमर और जांघों में होता है। इसके साथ साथ कई महिलाओं को सिरदर्द, मतली, थकान और चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है। हालांकि ये लक्षण सामान्य है, लेकिन कुछ घरेलु उपाय अपनाकर इस दर्द से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

Periods Pain Relief Home Remedies: पीरियड्स में दर्द से हैं परेशान? जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय
X
By Chitrsen Sahu

Period Ka Dard Dur Karne Ke Upay: मासिक धर्म (Periods) के दौरान दर्द महसूस करना एक आम बात है, जिसे मेडिकल भाषा में डिसमेनोरिया (Dysmenorrhea) कहा जाता है। आमतौर पर यह दर्द पेट के निचले हिस्से, कमर और जांघों में होता है। इसके साथ साथ कई महिलाओं को सिरदर्द, मतली, थकान और चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है। हालांकि ये लक्षण सामान्य है, लेकिन कुछ घरेलु उपाय अपनाकर इस दर्द से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

1. सौंफ का पानी- प्राकृतिक दर्द निवारक

सौंफ में एंटी-स्पास्मोडिक और एंडी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मासिक धर्म (Periods) के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

कैसे उपयोग करें:

रात में एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं। यह उपाय पेट दर्द को शांत करता है और मासिक धर्म (Periods) को नियमित रखने में सहायक होता है।

2. तिल और गुड़ – पौष्टिक और राहतदायक मिश्रण

तिल के बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों को आराम देते हैं। वहीं गुड़ आयरन की कमी को पूरा करता है।

कैसे सेवन करें:

1 से 2 चम्मच तिल के बीज लें और गुड़ के साथ मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और मासिक धर्म (Periods) शुरु होने से 2 से 3 दिन पहले और उसके दौरान दिन में 1 से 2 बार इसका सेवन करें। इसे हल्का भूनकर खाने से स्वाद के साथ पाचन भी बेहतर होता है।

3. हीट थेरेपी – तुरंत राहत का उपाय

गर्म तौलिया या हीट पैड से दर्द वाले हिस्से पर गर्मी देने से रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है।

कैसे करें इस्तेमाल:

एक गर्म तौलिया या हिट पैड को पेट और कमर के निचले हिस्से पर 10 से 15 मिनट तक रखें। जरूरत महसूस हो तो दिन में 2 से 3 बार यह प्रक्रिया करें।

4- दूध और हल्दी का सेवन

अगर आप भी मासिक धर्म (Periods) में दर्द से परेशान हैं तो आप दूध और हल्दी का सेवन कर सकते हैं। यह एक पारंपरिक और घरेलू उपाय है। इसके सेवन से दर्द से राहत मिलेगी।

5- पुदीना की चाय

मासिक धर्म (Periods) में दर्द से राहत के लिए आप पुदीने की चाय का उपयोग कर सकते हैं। पुदीना एक प्राकृतिक मसल रिलैक्सेंट है, जो पेट की ऐंठन और दर्द को कम करने में सहायक होता है।

महत्वपूर्ण सलाह:

यदि मासिक धर्म (Periods) का दर्द बहुत ज्यादा हो या लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। घरेलू उपाय शुरुआती और सामान्य दर्द में कारगर होते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में मेडिकल ट्रीटमेंट जरूरी हो सकता है।

(अस्वीकरण: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है। NPG NEWS इसकी पुष्टी नहीं करता।)

Next Story