Begin typing your search above and press return to search.

Mango Home Remedy : आम में होता है बीटा-केरोटिन और खास एंटीऑक्सीडेंट, कई बीमारियों का है घरेलू उपाय

आम में बीटा-केरोटिन भी होता है जो कि खास एंटीऑक्सीडेंट है कई समस्याओं में कारगर है। तो, आइए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में जिनमें आप आम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Mango Home Remedy : आम में होता है बीटा-केरोटिन और खास एंटीऑक्सीडेंट, कई बीमारियों का है घरेलू उपाय
X
By Meenu

बाजार आम की कई वैराइटी से गुलजार है. बाजार में कच्चे से लेकर पके तक कई रूप और स्वाद में आप उपलब्ध है. आम में एंटी बैक्टीरियल गुण होने के साथ इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। जैसे कि इसमें विटामिन के और विटामिन सी होता है जो आपको कई समस्याओं से Mango Home रेमेडी बचाने में मदद करता है।

इसके अलावा आम में बीटा-केरोटिन भी होता है जो कि खास एंटीऑक्सीडेंट है कई समस्याओं में कारगर है। तो, आइए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में जिनमें आप आम का इस्तेमाल कर सकते हैं।



1. हाई बीपी में पीयें आम का पानी

हाई बीपी की समस्या में आम का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप कच्चा आम पकाकर इसका पानी बना लें और इसका खाली पेट सेवन करें। दरअसल, आम का मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियमित करने में मददगार है। इसके अलावा, आम का मैंगिफरिन नामक यौगिक ब्लड वेसेल्स में सूजन को करने और बीपी बैलेंस करने में मददगार है।

2. फूड पॉइजनिंग में पीयें आम पन्ना

फूड पॉइजनिंग में आप आम पन्ना बनाकर पी सकते हैं। ये आपकी आंतों को शांत करता है और इनके कामकाज को हेल्दी रखता है। इसके अलावा फूड पॉइजनिंग और लू लगने पर भी आम पन्ना का सेवन फायदेमंद है।


3. कब्ज में खाएं भूना हुआ आम

कब्ज में आप आम का सेवन कर सकते हैं। ये आम आपके पाचन तंत्र को स्थिर करने में मदद कर सकता है। ये एमाइलेज (amylase compounds) कंपाउंड शरीर को फाइबर प्रदान करता हैं और कब्ज से बचने में मदद करता है। एमाइलेज यौगिक आपके पेट में अन्य खाद्य पदार्थों को घोलने में मदद करता है, कठिन स्टार्च को तोड़ता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है।

Next Story