Begin typing your search above and press return to search.

Lipstik se Hota h Nuksan: लिपस्टिक के साथ जुड़ी है कई Disease, रहें सावधान वरना जवानी में पड़ेगी स्टिक...

Lipstik se Hota h Nuksan: लिपस्टिक के साथ जुड़ी है कई Disease, रहें सावधान वरना जवानी में पड़ेगी स्टिक...
X
By Gopal Rao

Lipstik se Hota h Nuksan: लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ होंठो को भी खूबसूरत बनाता है। खूबसूरत दिखना किसे पसंद नहीं। शायद इसी वजह से आकर्षक दिखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स डिमांड में रहते हैं इनमे महिलाओं की पहली पसंद लिपस्टिक है। लेकिन क्या पता है लिपस्टिक में केमिकल का प्रयोग किया जाता है, जिससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। लिपस्टिक लगाने से क्या होता है, कैसे लिपस्टिक शरीर के लिए जहरीली और नुकसानदायक हो सकती है, जानते हैं...

लिपस्टिक के नुकसान

लिपस्टिक बनाने में कई तरह के कमेकल का भी प्रयोग किया जाता है, जिनकी वजह से शरीर पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ सकता है कई लिपस्टिक में लेड का उपयोग भी किया जाता है। खासकर, लिपस्टिक का रंग बनाने के लिए। एनसीबीआई की वेबसाइट पर मौजूद एक अध्ययन के मुताबिक लिपस्टिक में रंग बनाने के लिए मैंगनीज, लेड और कैडमियम का इस्तेमाल किया जाता है इसमें मौजूद केमिकल की वजह से होठों की रंगत का काला पड़ना और उसके बार-बार सूखने जैसी समस्या हो सकती है ।

• लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से एलर्जी भी हो सकती है। एक शोध के मुताबिक इसमें इस्तेमाल होने वाली कृत्रिम डाई जब मुंह के माध्यम से शरीर के अंदर पहुंचती है, तो उससे एलर्जी और डर्मेटाइटिस त्वचा पर खुजली, सूजन और लाल चकत्ते) हो सकता है। कुछ और नहीं बल्कि लिपस्टिक में मौजूद केमिकल होता है। इसी वजह से कहा जाता है कि हर्बल सामग्रियों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।

• ब्यूटी कॉस्मेटिक्स आंखों में होने वाली जलन के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। वैसे तो आंखों में जलन काजल या मस्कारा लगाने से होती है, पर कई महिलाएं लिपस्टिक को आई शेडो की तरह इस्तेमाल में लाती हैं। ऐसे में केमिकल युक्त लिपस्टिक आंखों में जलन का कारण बन सकती है

• लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पेट संबंधी समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक होठों में लगाने वाले सौंदर्य उत्पादों में कई केमिकल का इस्तेमाल होता है। इन रसायन में लेड भी शामिल है। होठों पर लगी लिपस्टिक की वजह से लेड मुंह के माध्यम से पेट तक पहुंच सकता है, जिस वजह से पेट में दर्द किडनी और लिवर संबंधी समस्या हो सकती है। शोध में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वैसे तो लिपस्टिक में लेड की कम मात्रा पाई जाती है। बावजूद इसके मेटल युक्त लिपस्टिक के बार-बार होठों पर लगाने से यह पेट में पहुंचकर परेशानी पैदा कर सकता है।

• लिपस्टिक लगाने से मस्तिष्क से जुड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। रिसर्च में कहा गया है कि लिपस्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाला लेड न्यूरल डैमेज यानी दिमाग संबंधी क्षति की वजह बन सकता है मुंह के माध्यम से शरीर में पहुंचने की वजह से लिपस्टिक में मौजूद केमिकल अधिक हानि कर सकते हैं। इसमें मौजूद लेड की वजह से याददाश्त कम हो सकती है। मस्तिष्क में अधिक मात्रा में लेड पहुंचने से नर्व ट्रांसमिशन में बाधा पहुंच सकती है और यह शरीर में कैल्शियम की पूर्ति को बाधित कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद कैडमियम भी सुरक्षित नहीं है, यह मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है

• लिपस्टिक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लेड की वजह से यह गर्भावस्था के लिए भी खतरनाक हो सकता है। यह गर्भवती महिला और उसके भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से गर्भपात तक की समस्या हो सकती है। दरअसल, लिपस्टिक होठों के जरीए पेट तक पहुंच सकती है, जिससे रक्त में लेड का लेवल बढ़ सकता है। गर्भवतियों में लेड यानी सीसा आसानी से प्लेसेंटा को पार कर सकता है, जिससे बच्चे में जन्मजात लेड टॉक्सिटी होने का खतरा बढ़ सकता है

• लिपस्टिक में मौजूद विभिन्न केमिकल की वजह से बांझपन की समस्या भी पैदा हो सकती है। महिलाएं दिनभर में कई बार लिपस्टिक होठों पर लगाती हैं, जिसकी वजह से लिपस्टिक में मौजूद केमिकल मुंह के रास्ते से पेट में पहुंचते हैं। यह केमिकल पेट में जाकर बांझपन जैसी परेशानी को उत्पन्न कर सकते हैं। लिपस्टिक को लेकर किए गये एक शोध में भी इस बात का जिक्र किया गया है। खासकर, लिपस्टिक में पाए जाने वाले लेड की मात्रा को इसका जिम्मेदार माना गया है

• कॉस्मेटिक्स में मौजूद केमिकल हार्मोनल असंतुलन के लिए भी जिम्मेदार माने जाते हैं। कॉस्मेटिक्स का उत्पादन करते समय इस्तेमाल होने वाले रसायन शरीर के हार्मोन्स को प्रभावित करते हैं, जिससे वह असंतुलित हो सकते हैं

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story