Begin typing your search above and press return to search.

Lemon Tea Harmful Side Effects : रोज दवाई लेते हैं या फिर है माइग्रेन... तो आपके लिए जहर है नींबू की चाय

Lemon Tea : हर किसी के लिए नींबू की चाय फायदेमंद नहीं होती है। कुछ लोगों को इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों को नींबू की चाय पीने की मनाही होती है।

Lemon Tea Harmful Side Effects : रोज दवाई लेते हैं या फिर है माइग्रेन... तो आपके लिए जहर है नींबू की चाय
X
By Meenu

Lemon Tea Harmful Side Effects : सेहत के लिए नींबू की चाय फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन हर किसी के लिए नींबू की चाय फायदेमंद नहीं होती है। कुछ लोगों को इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों को नींबू की चाय पीने की मनाही होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं किस स्वास्थ्य समस्या में नींबू कि चाय नहीं पीनी चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से जानें नींबू की चाय किन्हें अवॉइड करनी चाहिए।


रोज दवा का सेवन करने वाले लोग

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या कि दवा ले रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पाल ही नींबू की चाय पीनी चाहिए। खासकर अगर आप ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल की दवा लेते हैं, तो डॉक्टर से बात जरूर करें।


माइग्रेन से ग्रस्त लोग

नींबू की चाय में अमीनो एसिड टायरामाइन की मात्रा अधिक होती है। माइग्रेन में कई लोगों को टायरामाइन से परेशानी होती है। ऐसे में नींबू की चाय पीने से माइग्रेन पेन या माइग्रेन अटैक आ सकते हैं। इसलिए सिर दर्द और माइग्रेन में नींबू की चाय अवॉइड करें।


खट्टी चीजों से एलर्जी होने पर



जिन लोगों को खट्टी चीजों से एलर्जी रहती है, उन्हें नींबू की चाय नहीं पीनी चाहिए। अगर आप इसमें शहद या अन्य चीज भी डाल रहे हैं, फिर भी यह एलर्जी की वजह बन सकती है। क्योंकि ऐसे में नींबू की चाय पीने से आपको शरीर में खुजली और जलन हो सकती है। इसके अलावा, आपको मुंह और गले में सूजन भी आ सकती है।

एसिड रिफ्लक्स से ग्रस्त लोग

एसिड रिफ्लक्स होने पर नींबू की चाय नहीं पीनी चाहिए। गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) में नींबू की चाय पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इसके कारण सीने में जलन और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ऐसे में नींबू की चाय अवॉइड करें।

दांतों में कीड़ा लगना

नींबू में एसिड की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोज नींबू की चाय पीते हैं, तो इससे दांतों के एनेमल को नुकसान हो सकता है। इसके कारण आपको दांतों में कीड़ा लगने की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, आपको दांतों में खटास और दर्द भी हो सकता है। इसलिए दांतों से जुड़ी समस्याओं में नींबू की चाय अवॉइड करें।


Next Story