Lal Bhaji Ke Fayde: लाल भाजी खाने के 10 जबरदस्त फायदे जानिये...
Lal Bhaji Ke Fayde: लाल भाजी खाने के 10 जबरदस्त फायदे जानिये...

Lal Bhaji Ke Fayde: सर्दियां है तो भाजियों की बहार है। इन्हीं में से एक भाजी है लाल भाजी, जिसे बाकी भाजियों की तुलना में अंडररेटेड कहा जा सकता है क्योंकि लोग इसके फायदों को नहीं जानते और पकाते समय इसके लाल रंग को देखकर बिदक जाते हैं, खासकर बच्चे।जबकि सच तो यह है कि बाकी भजियों से इसका टेस्ट अलग और शानदार है। लाल भाजी विटामिन A, C और K के साथ कैल्शियम,मैग्नीशियम,पोटेशियम फाॅस्फोरस, फोलेट, प्रोटीन और राइबोफ्लेविन जैसे पोषण तत्व भी होते हैं जो शरीर को अनेक तरीकों से फायदे पहुंचाते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।
खून बढ़ाए
लाल भाजी में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। आयरन से समृद्ध लाल भाजी हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए खून की कमी से जूझ रहे लोगों को इस सीज़न में लाल भाजी जरूर खानी चाहिए।
वायरल संक्रमण से बचाए
विटामिन सी, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर लाल भाजी हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करती है और हमें विभिन्न तरह के वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाती है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
लाल भाजी में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों के निर्माण, मरम्मत, और सही रखरखाव के लिए जरूरी है। साथ ही इसमें विटामिन के भी होता है जो कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है। इसलिए मजबूत हड्डियों के लिए लाल भाजी का सेवन बहुत फायदेमंद है।
गर्भवती माता और गर्भस्थ शिशु के लिए फायदेमंद
लाल भाजी में अच्छी मात्रा में आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं जिसकी गर्भवती महिला को बहुत ज़रूरत होती है। मां के लाल भाजी के सेवन का फायदा गर्भस्थ शिशु को भी होता है और उसके मस्तिष्क का सही विकास होता है। इसके सेवन से माँ के शरीर में दूध का उत्पादन भी बढ़ता है।
डाइजेशन को बेहतर बनाए
फाइबर से भरपूर लाल भाजी हमारी संपूर्ण पाचन क्रिया को बेहतर करती है। यह उन लोगों के लिए विशेष कर फायदेमंद है जिन्हें कब्ज़ की समस्या होती है। लाल भाजी के सेवन से मल को नरम करने में मदद मिलती है जिससे मल त्याग आसान होता है। साथ ही लाल भाजी हमारी आंतों को साफ रखने और पेट दर्द, ऐंठन जैसी समस्याओं से बचाने में भी मदद करती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
विटामिन सी और ए से भरपूर लाल भाजी हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। यह हमें विभिन्न तरह की स्किन डिजीज़ से भी बचाती है। सर्दियों में लाल भाजी के नियमित सेवन से स्किन ग्लो करती है और उसकी ड्राइनेस भी दूर होती है। साथ ही झुर्रियों से भी बचाव होता है।
डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद
लाल भाजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। साथ ही इसमें भरपूर फाइबर होता है इसलिए लाल भाजी का सेवन डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत अच्छा है और उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है।
हृदय रोगों से बचाए
लाल भाजी में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। साथ ही इसमें विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं। लाल भाजी में फाइबर भी बहुत होता है जो बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
आँखों की रौशनी बढ़ाए
लाल भाजी में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है जो हमारी आंखों के लिए बहुत जरूरी है और लंबी उम्र तक हमारी नजर को तेज बनाए रखता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी होता है जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत रखता है। लाल भाजी खाने से मोतियाबिंद से भी बचाव होता है।
कैंसर का खतरा होता है कम
लाल भाजी में अच्छी मात्रा में अमीनो एसिड्स होते हैं। इसके अलावा आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन सी जैसे तत्व कैंसर सेल से लड़ने की ताकत देते हैं।
