Begin typing your search above and press return to search.

Kodo Benefits: छत्तीसगढ़ का प्रिय अनाज "कोदो", इस मिलेट के फायदे आपको हैरान कर देंगे

Health News

Kodo Benefits: छत्तीसगढ़ का प्रिय अनाज कोदो, इस मिलेट के फायदे आपको हैरान कर देंगे
X
By NPG News

Kodo Benefits:; आज देश भर में मिलेट के उपयोग को बढ़ावा देने की बात हो रही है लेकिन छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोग तो एक मिलेट 'कोदो' का बरसों से बहुत चाव से उपयोग करते आ रहे हैं। यहां कहते हैं "कोदो के भात खाले बीमारी दूर भगा ले "। कोदो को अंग्रेजी में कोदो मिलेट या काउ ग्रास के नाम से जाना जाता है। कोदो को शुगर फ्री चावल के नाम से पहचान मिली है। स्थानीय बोली में इसे भगर के चावल के नाम से जाना जाता है। और इसे उपवास में भी खाया जाता है। कोदो आदिवासियों का एक मुख्य भोजन रहा है। आपको बताएं कि कोदो में चावल के मुकाबले 12 गुना अधिक कैल्शियम होता है। शरीर में आयरन की कमी को भी यह पूरा करता है। इसके उपयोग से कई पौष्टिक तत्वों की पूर्ति होती है। छत्तीसगढ़ के इस लोकल फूड के हेल्थ बेनेफिट्स आज हम जानेंगे।

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर का पोषक अनाज अवार्ड 2022 सम्मान भी मिल चुका है। अब जानते हैं कि कोदो किस तरह से हमारे लिए उपयोगी हैं।

वजन घटाने में फायदेमंद

कोदो मिलेट में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसका ग्लाइसेमिक लोड भी कम है जिससे शरीर में ग्लूकोज एकत्रित नहीं होता। इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ रहता है। इस तरह हम अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाते हैं। इसलिए नियमित सेवन से वजन कम होने लगता है।

ब्लड शुगर कम करे

कोदो डायबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत बढ़िया है। कोदो के नियमित सेवन से ब्लड में उपस्थित ग्लूकोज़ के स्तर को कम किया जा सकता है। कारण यह है कि कोदो में डायबिटीज़ विरोधी कंपाउंड क्वेरसेटिन, फेरुलिक एसिड, वैनिलिक एसिड आदि पाए जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप विरोधी

हृदय रोग के लक्षण, उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए कोदो बहुत फायदेमंद है।

रक्त साफ़ करने में सहायक

कोदो मिलेट ब्लड प्यूरिफायर का काम करता है। इसके सेवन से रक्त में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।

कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोके

कोदो मिलेट में एंटीऑक्सीडेन्ट्स होते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि कोदो फ्री रेडिकल्स की संख्या कम करने में बहुत प्रभावी है। फ्री रेडिकल्स की संख्या कम होगी तो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि भी नहीं होगी।

एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर

कोदो में पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। पॉलीफेनॉल्स मानव शरीर में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ते हैं।

पेट सम्बन्धी समस्याएं दूर करे

कोदो फाइबर का अच्छा सोर्स है। यह आंत में भोजन को आगे बढ़ाने में मदद करता है। जिससे भोजन पाचन के बाद आसानी से अवशोषण के लिए आगे बढ़ जाता है। इसलिए गैस और कब्ज़ की समस्या नहीं होती।

घाव भरने मे सहायक

कोदो मिलेट में मौजूद फाइटोकेमिकल्स इंफ्लेमेशन को कम करता है और घाव को भरने में भी मदद करता है। घाव पर कोदो का पेस्ट लगाने से घाव जल्दी भरता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स एंटीऑक्सीडेंट्स का काम करते हैं और शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए यह बहुत बढ़िया आहार है। इसके सेवन से ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है। यह ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है।

ग्लूटेन फ्री अनाज

कोदो मिलेट ग्लूटेन फ्री अनाज है। जिन लोगों को ग्लूटेन एलर्जी है उन्हें इस अनाज का सेवन करना चाहिए। इससे उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होगी।

अनिद्रा से बचाव

यह नर्वस सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है। इसके सेवन से अच्छी नींद आती है। अनिद्रा की स्थिति में कोदो मिलेट जरूर खाएं |

आपने अगर कोदो कभी न पकाया हो तो आपको बता दें कि कोदो मिलेट को पकाने से पहले 6 – 8 घंटे के लिए भिंगो देना चाहिए । इससे इसका फाइबर अपनी जरुरत अनुसार पानी सोख लेता है और अच्छे से पक जाता है।

Next Story