Kiwi Khane Ke Fayde: एक कीवी हर रोज खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, पर प्रेगनेंट लेडीज खाएं या नहीं? जानिए यहां...

Kiwi Khane Ke Fayde: कीवी फल स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। विटामिन सी से भरपूर कीवी इस मौसम में आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है। सिर्फ विटामिन सी ही नहीं, कीवी में पोषक तत्वों का भंडार है जो आपको अनेक तरीके से फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कीवी खाने के खास फायदे।
1. इम्यूनिटी बूस्ट करें
कीवी में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जिससे विभिन्न बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की आपकी क्षमता बढ़ती है।
2. पाचन में सुधार
कीवी में सॉल्युबल ओर इनसोल्युबल दोनों तरह के फाइबर होते हैं। इसलिए इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज जैसी पुरानी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
3. दिल की सेहत के लिए लाभकारी
कीवी खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कीवी खाने का बहुत बड़ा फायदा यह है कि यह प्लेटलेट्स को आपस में चिपकने से रोकता है इससे आपको यह फायदा होता है कि क्लॉटिंग नहीं होती। कीवी ट्राइग्लिसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी घटाता है इस तरह यह हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
विटामिन ए से भरपूर कीवी का सेवन आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कंपाउंड होते हैं जिनकी आंखों को बहुत ज्यादा जरूरत होती है। कीवी खाने से धुंधली दृष्टि, चश्मा का नंबर बढ़ना जैसी समस्याओं से थोड़ी राहत मिलती है। यह मोतियाबिंद की संभावना को भी कम करता है।
5. त्वचा को निखारे
कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए हमारी स्किन के लिए यह बहुत फायदेमंद है। यह स्किन सेल्स की मरम्मत करता है और उम्र से पहले आने वाले एजिंग के लक्षणों को कम करता है। यह कोलेजन को बढ़ाता है जिससे स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है। साथ ही यह स्किन का ग्लो बनाए रखता है।
6. वेट लॉस में मददगार
कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण कीवी वजन घटाने के लिए शानदार फल है। यह पेट को देर तक भरा रखता है। जिससे अनहेल्दी चीजों की तरफ हाथ बढ़ाने का आपका मन ही नहीं करता।
7. नींद में सुधार करता है
कीवी खाने से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और आपके मूड को हल्का भी रखता है।
8. जोड़ों की सूजन से राहत
कीवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इससे जोड़ों की अकड़न दूर होती है और आपके लिए दैनिक जीवन की गतिविधियों को करना आसान होता है।
9. प्रेगनेंट लेडीज़ के लिए फायदेमंद
बहुत से लोगों को यह संदेह होता है कि प्रेगनेंसी में कीवी खाना चाहिए या नहीं। डाॅ गौरी राय के अनुसार प्रेग्नेंट लेडीज 1 से 2 कीवी रोज खा सकती हैं। इससे उन्हें बहुत फायदा होगा। यह फाेलेट, पोटैशियम, आयरन,विटामिन ए और सी, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए प्रेग्नेंट लेडीज में खून की मात्रा बढ़ाता है। उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है। यह गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क के विकास के लिए फायदेमंद है। यह प्रेगनेंट लेडी का पाचन अच्छा रखता है और उनकी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर प्रेग्नेंट लेडीज को कीवी खाने के बाद रैशेज और स्वेलिंग हो तो वे कीवी खाना बंद कर दें।
-
Home
-
Menu
