Kinnow Health Benefits: संतरे से दोगुना कैल्शियम है किन्नू में, सर्दियों में रोज़ किन्नू खाने के जबरदस्त फायदे जानिए
Kinnow Health Benefits: किन्नू इस समय बाजार में हर जगह दिखाई दे रहा है। किन्नू कैल्शियम, विटामिन सी और ए का जबरदस्त सोर्स है। साथ ही इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन से लेकर तमाम पोषक तत्व भरे हुए हैं।

Kinnow Health Benefits: किन्नू इस समय बाजार में हर जगह दिखाई दे रहा है। किन्नू कैल्शियम, विटामिन सी और ए का जबरदस्त सोर्स है। साथ ही इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन से लेकर तमाम पोषक तत्व भरे हुए हैं। सर्दियों में रोजाना एक से दो किन्नू खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद है। किन्नू आपकी इम्यूनिटी को स्ट्राॅन्ग रखता है और आपको जबरदस्त एनर्जी भी देता है। आज के इस लेख में हम किन्नू के फायदों के बारे में बात करेंगे।
हड्डियों को बनाए मजबूत
किन्नू कैल्शियम का जबरदस्त सोर्स है। इसमें संतरे से दो से ढाई गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना किन्नू खाने से आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाव होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
किन्नू में बहुत अच्छी मात्रा में विटामिन सी और साथ ही जिंक भी पाया जाता है इसलिए यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। सर्दियों में रोजाना किन्नू का सेवन करने से आपको बीमारियों के खिलाफ एक सुरक्षा कवच मिलता है।
डाइजेशन के लिए अच्छा
फाइबर से भरपूर किन्नू के सेवन से आपका पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता है और आपको क्रोनिक काॅन्स्टिपेशन से राहत मिलती है। किन्नू खाने से एसिडिटी और हार्टबर्न जैसे समस्याओं से भी राहत मिलती है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
किन्नू में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखते हैं। फाइबर से भरपूर किन्नू कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रण में रखता है और बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है।
वेट लॉस में मदद
किन्नू में संतरे से कम कैलोरी होती है। साथ ही यह पानी से भी भरपूर होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है। इन सभी वजहों से वेट लॉस के लिए किन्नू एक बढ़िया फ्रूट है।
स्किन के लिए वरदान
कन्नू में विटामिन सी और ए अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो इस स्किन के लिए एक वरदान बनाते हैं। सर्दी में रोजाना किन्नू खाने से आपकी स्किन में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है जिससे स्किन ज्यादा यंग नजर आती है। किन्नू स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करता है। इसमें एंटी एजिंग गुण हैं। किन्नू सेल डैमेज को रोकता है और सन डैमेज से भी स्किन को बचाता है। किन्नू के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाएं और इसे मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लेप बनाएं। यह स्किन के लिए एक बहुत अच्छा फेस पैक साबित होगा।
इंस्टेंट एनर्जी दे
किन्नू में कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए किन्नू के सेवन से हमें इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
बाॅडी को करे डिटाॅक्स
किन्नू खाने से हमारी बॉडी अच्छी तरह डिटॉक्स होती है जिसका फायदा हमारे पूरे शरीर को मिलता है। हमारा बीमारियों से बचाव होता है और स्किन भी अच्छी दिखाई देती है।
खून बढ़ाए
किन्नू में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है इसलिए यह खून बढ़ाने में भी मदद करता है ।
आंखों की रौशनी बढ़ाए
विटामिन ए से भरपूर किन्नू हमारी आंखों की रौशनी को बेहतर करता है ।साथ ही मोतियाबिंद से भी बचाव करता है ।
कैंसर से बचाए
किन्नू में बहुत अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं इसलिए किन्नू खाने से आपका कैंसर से बचाव हो सकता है। किन्नू सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।
