Begin typing your search above and press return to search.

Kidney Health: 60 की उम्र के बाद संभल के खाएं ये ड्राई फ्रूट्स और नट्स, वरना किडनी को होगा नुकसान...

Kidney Health: 60 की उम्र के बाद संभल के खाएं ये ड्राई फ्रूट्स और नट्स, वरना किडनी को होगा नुकसान...

Kidney Health: 60 की उम्र के बाद संभल के खाएं ये ड्राई फ्रूट्स और नट्स, वरना किडनी को होगा नुकसान...
X
By Divya Singh

Kidney Health: उम्र के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। हमारे अंदरूनी अंग जिस तरीके से पहले काम करते रहे हैं वैसे 60 के बाद नहीं कर पाते। यहां बात हम खासकर किडनी की कर रहे हैं। उम्र के साथ किडनी की क्षमता घटती है और ऐसे में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। जैसे कि कुछ ड्राई फ्रूट्स और नट्स। हम यहां आपको ऐसी तीन चीज़ों के बारे में बता रहे हैं जिनको 60 के बाद खाना कम कर देना चाहिए वरना किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं ये कौन सी चीज़ें हैं।

बादाम

वैसे तो बादाम पोषण का खजाना हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई,पोटैशियम, ज़िंक, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। लेकिन साठ की उम्र के बाद इन्हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए। मुट्ठी-मुट्ठी भर बादाम खाने की अगर आपकी आदत रही हो तो अब उसे कम कर देना चाहिए।

60 के बाद नुकसान - दरअसल इस एज तक किडनी की क्षमता घट सकती है और अगर आपको पहले ही किडनी से संबंधित समस्याएं हो तब तो विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि क्योंकि इनमें ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो स्टोन का कारण बन सकते है। बादाम में पोटेशियम की मात्रा भी अधिक होती है। ज्यादा मात्रा में सेवन से इस एज में किडनी की फंक्शनिंग कमज़ोर होने से पोटेशियम का स्तर बढ़ सकता है, जो दिल के लिए खतरनाक हो सकता है।वहीं विटामिन ई की अधिकता रक्त के जमने की प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है, जिससे रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है।

काजू

काजू सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ड्राई फ्रूट्स में से एक है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। पाचन को बेहतर बनाता है और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। काजू खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

60 के बाद नुकसान - काजू में ऑक्सलेट और फास्फोरस की अधिकता होती हैं जिसे इस एज में किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती। इनकी अधिकता से किडनी स्टोन हो सकते हैं। इसके अलावा एंकल में सूजन होने लगती है। आप थोड़ा सा चलने में भी ज्यादा थकने लगते हैं और रात में भी क्रैंम्प्स की शिकायत हो सकती है। इसलिए इस एज में काजू खाएं तो उनकी संख्या सीमित रखें। साथ ही इस एज में बादाम और काजू के बजाय अखरोट को प्रेफरेंस दें।

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होती है जिसके अनेक फायदे हैं। हेल्दी फैट से भरपूर है इसलिए हार्ट के लिए फायदेमंद है। हाई प्रोटीन के चलते ये मसल्स के लिए महत्वपूर्ण है। हड्डियों को भी मजबूती देती है और फाइबर से भरपूर होने के कारण वेट लॉस में भी मदद करती है।

60 के बाद नुकसान- बुजुर्गों के लिए दिन में 8-10 दाने से अधिक मूंगफली खाना नुकसानदायक हो सकता है।मूंगफली में हाई पोटेशियम और फास्फोरस होते हैं,अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो शरीर में इन तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही इस एज में पाचन तंत्र कमजोर हो चुका होता है इसलिए अधिक मात्रा में सेवन से बुजुर्गों में गैस, पेट फूलना या अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। मूंगफली के थोड़े से दाने खाएं भी तो पैकेज्ड साॅल्टेड पीनट्स बिल्कुल ना खाएं। उसमें सोडियम ज़्यादा होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को और बढ़ा सकता है। मूंगफली में कैलोरी और फैट अधिक होता है इसलिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बुजुर्ग ध्यान रखें कि उन्हें रात को मूंगफली बिल्कुल नहीं खानी चाहिए।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story