Khaskhas-Badam Doodh Peene Ke Fayde: कमजोर, थके-हारे शरीर में जान फूंक देगा खसखस-बादाम दूध, जानिये कमाल के फायदे...
Khaskhas-Badam Doodh Peene Ke Fayde: कमजोर, थके-हारे शरीर में जान फूंक देगा खसखस-बादाम दूध, जानिये कमाल के फायदे...

Khaskhas-Badam Doodh Peene Ke Fayde
Khaskhas-Badam Doodh Peene Ke Fayde: क्या आपकी भी ऐसी हालत है कि हर समय लगता है जैसे शरीर को खींच- खींच के चलाना पड़ रहा है? टूटा हुआ सा मन है और हर काम मजबूरी का दूसरा नाम लगता है। बैठते हैं तो पीठ जवाब दे जाती है और लेटते हैं तो घंटों नींद नहीं आती? ऐसी और इन जैसी तमाम समस्याओं से आपको राहत देगा खसखस-बादाम वाला दूध। पौष्टिकता से भरपूर खसखस-बादाम दूध आपके तन-मन दोनों को राहत देगा। चलिए जानते हैं इसके ज़बरदस्त फायदे।
बहुत पौष्टिक है खसखस-बादाम दूध
एक तो दूध अपने आप में बहुत पौष्टिक है। फिर जब इसमें खसखस और बादाम मिलाया जाता है तो इसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। बादाम में मुख्य रूप से प्रोटीन, विटामिन ई, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। वहीं खसखस में मुख्य रूप से प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में होते हैं।
शरीर में जान फूंके
आजकल जिंदगी तो तनाव से भरी है ही, उसके साथ-साथ हमारी लाइफस्टाइल और खानपान कुछ ऐसा है कि अधिकांश लोगों पर हर समय थकान हावी रहती है। ऐसे में एक गिलास खसखस-बादाम दूध आपके शरीर में नई जान फूंक सकता है।
मांसपेशियों की थकान दूर करे
दिन भर डेस्क जाॅब,गाड़ी से आना जाना,एक्सरसाइज और एक्टिविटी की कमी के चलते हमारी मांसपेशियां सक्रिय नहीं रहती और कमज़ोर पड़ने लगती हैं। खसखस-बादाम दूध रोजाना पीने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।प्रोटीन से भरपूर खसखस-बादाम दूध मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
कैल्शियम,प्रोटीन, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खसखस-बादाम दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही हड्डियों की सघनता बढ़ाता है।
दर्द दूर करे
खसखस में नेचुरल पेन किलर के गुण होते हैं। खसखस-बादाम दूध मांसपेशियों और नसों के दर्द से राहत देता है और नर्व्स को रिलैक्स करता है। खसखस-बादाम दूध शरीर में इन्फ्लेमेशन को भी दूर करता है जिससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।
शरीर को देता है ठंडक
भीगे हुए बादाम और खसखस से बनने वाला खसखस-बादाम दूध शरीर को ठंडक देता है और अंदरूनी गर्मी से राहत देता है।
दिमाग बनाए तेज, बेहतर हो नींद
खसखस-बादाम दूध दिमाग को भी तेज बनाता है। साथ ही उसे शांत भी करता है। इसके सेवन से तनाव दूर होता है। वे लोग जो अनिद्रा के शिकार हैं, जिनको घंटों बिस्तर पर पड़े रहने पर भी नींद नहीं आती, उन्हें केवल 15 दिन खसखस-बादाम दूध के रेगुलर सेवन से नींद में सुधार नजर आने लगेगा।
इम्यूनिटी बढ़ाए
खसखस-बादाम दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं।
वेट लाॅस में मदद
एक गिलास खसखस- बादाम दूध पीने से आपका पेट देर तक भरा रहता है क्योंकि इसमें भरपूर फाइबर और प्रोटीन होता है। इसलिए आपको संतुष्टि मिलती है और आपका देर तक कुछ भी और खाने का मन नहीं करता है। इसलिए इसके सेवन से वेट लॉस में मदद मिलती है।
कब्ज से राहत
खसखस-बादाम दूध में फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से कब्ज से राहत मिलती है।
एनीमिया से राहत
खसखस-बादाम दूध में आयरन होता है, जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है। इसलिए यह महिलाओं के लिए खासकर उपयोगी है क्योंकि उन में खून की कमी के समस्या बेहद आम है।
खसखस-बादाम दूध कैसे बनाएं
खसखस-बादाम दूध बनाने के लिए एक चम्मच खसखस और चार से पांच बदाम को (अलग-अलग) थोड़े से पानी में रात भर भिगोकर रख दीजिए। सुबह बादाम को छील लीजिए और ग्राइंडर में इन दोनों को एक साथ पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट को गुनगुने दूध में मिक्स कीजिए। साथ में मिठास के लिए आप थोड़ा सा मिश्री का पाउडर डाल सकते हैं।
