Kharbooja Panna Recipe: मालवा- राजस्थान का फेमस खरबूजा पन्ना बनाइये मिनटों में, लंच का बढ़ेगा स्वाद...

Kharbooja Panna Recipe: मालवा- राजस्थान का फेमस खरबूजा पन्ना बनाइये मिनटों में, लंच का बढ़ेगा स्वाद...
X

Kharbooja Panna Recipe

Kharbooja Panna Recipe: मालवा- राजस्थान का फेमस खरबूजा पन्ना बनाइये मिनटों में, लंच का बढ़ेगा स्वाद...

Kharbooja Panna Recipe: मालवा में खरबूजे का पन्ना बहुत पसंद किया जाता है। इसका आनंद अकेले या फिर लंच के साथ लेने का चलन है। गेस्ट आएं तो उन्हें भी इस सीज़न में खरबूजे का पन्ना ज़रूर सर्व किया जाता है। खरबूजे का पन्ना आम के पन्ने की तरह पतला नहीं होता है। इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है। गर्मी में तरावट देने वाला खरबूजे का पन्ना बनाने की विधि क्या है, चलिए जानते हैं।

खरबूजे का पन्ना बनाने के लिए हमें चाहिए

  • खरबूजा-1 मध्यम आकार का
  • शक्कर-5-6 चम्मच
  • इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून

खरबूजे का पन्ना ऐसे बनाएं

1. खरबूजे को धोकर साफ कर लीजिए। अब इसकी फांके काट लीजिए और छिलका उतार लीजिए।

2. खरबूजे का पन्ना ब्लैंड कर के नहीं बनाया जाता। इसके एकदम बारीक-बारीक टुकड़े कर लीजिए और इसमें शक्कर डालकर रख दीजिए। कुछ देर में शक्कर घुल जाएगी और पन्ना पानीदार हो जाएगा।

3. अब इसमें इलायची पाउडर डाल दीजिए और इसे फ्रिज में रख दीजिए। आपका खरबूजे का पन्ना तैयार है। इसे चिल्ड सर्व कीजिए।

Tags

Next Story