Begin typing your search above and press return to search.

Kharbooj Shake Recipe : खरबूज निकल गया फीका तो मन उदास हो गया? बना लीजिए टेस्टी-चिल्ड खरबूज शेक,पढ़िए रेसिपी

Kharbooj Shake Recipe : खरबूज निकल गया फीका तो मन उदास हो गया? बना लीजिए टेस्टी-चिल्ड खरबूज शेक,पढ़िए रेसिपी
X
By Divya Singh

Kharbooj Shake Recipe: गर्मियों में ठंडा-ठंडा खरबूज खाना किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन मन तब बुझ जाता है जब इतने मन से खरीदा गया खरबूज फीका निकल जाता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि खरबूज का शेक बना लिया जाए। यकीन मानिए कि अगर आपके परिवार में कोई खरबूज पसंद नहीं करता तो वो भी इस शेक को खुशी से पी लेगा। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

खरबूज- 1 मीडियम साइज़ का (500 ग्राम)

शक्कर - दो कटोरी

इलाइची- 5 पीस (ऑप्शनल)

काजू का पाउडर -2 चम्मच (ऑप्शनल)

दूध - 1/2 लीटर

आइस क्यूब्स

खरबूज का शेक ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले खरबूजे को छीलकर इसके सारे बीज निकाल दें। अब इसे टुकड़ों में काट लें।

2. अब टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालें। साथ में छिली हुई इलायची और काजू या इनका पाउडर डालें। आप ड्राई फ्रूट्स को स्किप भी कर सकते हैं। हालांकि इनके साथ शेक का टेस्ट बढ़ जाता है। अब शक्कर डालें। जार को अच्छी तरह बंद करें। सामग्री को ब्लेंड करें।

3. एक-दो बार चलाने के बाद चैक करें। आपकी प्यूरी बन गई होगी। अब इसमें ठंडा दूध डालें। अब दोबारा ब्लैंड करें।

4. अब चेक करें कि सारी चीजें अच्छी तरह मिल गई हैं या नहीं। अगर थोड़ी कसर है तो एक बार और चला लें।

5 आखिर में आइस क्यूब डालकर एक-दो बार और मिक्सी चलाएं। आपका खरबूज शेक तैयार है। इसे खूबसूरत ग्लास में सर्व करें। चाहें तो रोज़ सिरप की कूछ बूंदें ऊपर से डालकर इसे और अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story