Begin typing your search above and press return to search.

Khali Pet Curry Patte Khane Ke Fayde: सुबह बासी मुंह करी पत्ते चबाने से मिलेंगे इतने सारे फायदे कि जान कर हो जाएंगे हैरान, हार्ट से लेकर लिवर तक को रखे स्वस्थ...

Khali Pet Curry Patte Khane Ke Fayde: सुबह बासी मुंह करी पत्ते चबाने से मिलेंगे इतने सारे फायदे कि जान कर हो जाएंगे हैरान, हार्ट से लेकर लिवर तक को रखे स्वस्थ...

Khali Pet Curry Patte Khane Ke Fayde: सुबह बासी मुंह करी पत्ते चबाने से मिलेंगे इतने सारे फायदे कि जान कर हो जाएंगे हैरान, हार्ट से लेकर लिवर तक को रखे स्वस्थ...
X
By Divya Singh

Khali Pet Curry Patte Khane Ke Fayde: खाने का स्वाद बढ़ाने वाले करी पत्ते जिन्हें मीठी नीम के पत्ते भी कहा जाता है, आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक हैं। खासकर अगर इन्हें सुबह खाली पेट चबाया जाए तो ढेर सारे फायदे मिलते हैं। सुबह उठकर 5-6 करी पत्ते चबाकर ऊपर से पानी पी लिया जाए तो आंतों की अच्छी तरह सफाई हो जाती है और आपको कब्ज़ से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा भी इसके अनेक लाभ हैं। चलिए जानते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए रोज सुबह खाली पेट करी पत्तों को चबाकर खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप कम बीमार पड़ते हैं।

लिवर को स्वस्थ रखता है

खाली पेट करी पत्ते के सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है। खाली पेट करी पत्ते चबाकर खाने या फिर इन्हें पीस कर पेस्ट को पानी में घोलकर पीने से लिवर को काफी फायदा होता है। ये लिवर को न केवल क्षति से बचाते हैं बल्कि नियमित इस्तेमाल से फैटी लिवर की समस्या को भी ठीक करते हैं।

फेफड़ों की सूजन कम करे

खाली पेट करी पत्ते चबाने से सूजन कम होती है। करी पत्ते में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इसका फायदा फेफड़े की नलियों में आई सूजन कम करने में मिलता है। इससे बलगम की भी सफाई होती है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए

खाली पेट करी पत्ते का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी से भरपूर करी पत्ते दिल की हिफाज़त करते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलते हैं और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

करी पत्ते में विटामिन ए (बीटा कैरोटीन) पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद ज़रूरी होता है। करी पत्ता विटामिन बीटा कैरोटीन पाने का आसान तरीका है। यह कार्निया को स्वस्थ रखता है और आंखों की मांसपेशियों को रिलेक्स रखता है। कई लोगों को रात में कम दिखाई देने की समस्या होती है। खाली पेट करी पत्ते के सेवन से इस समस्या से राहत मिलती है। साथ ही आंखों पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी यह धीमा करता है।

पाचन में सहायक

करी पता फाइबर से भरपूर होता है इसलिए यह पाचन को बेहतर बनाता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। खाली पेट करी पत्ते के सेवन से आंतों की अच्छी तरह सफाई हो जाती है और आपको कब्ज़ से राहत मिलती है। यह अपच, पेट फूलना आदि समस्याओं से भी राहत दिलाता है। सुबह इसका सेवन करने से मॉर्निंग सिकनेस और मितली को दूर करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज़ से राहत

करी पत्ता में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। चूंकि करी पत्ते में फाइबर होता है इसलिये यह आपके पाचन तंत्र को ठीक तरह से काम करने योग्य बनाता है। जो इसे टाइप टू डायबिटीज़ पेशेंट्स के लिये उपयोगी बनाता है।

वजन कम करने में सहायक

जैसा कि हमने बताया कि करी पत्ता मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है साथ ही यह फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इसलिये खाली पेट करी पत्ते के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि सुबह खाली पेट 5 से 6 पत्तियां चबाने के बाद हल्का गर्म पानी पीना फायदेमंद होगा।

बालों का झड़ना रोके

खाली पेट करी पत्ते के सेवन से शरीर को प्रोटीन और विटामिन सी जैसे तत्व मिलते हैं जो स्कैल्प के लिए उपयोगी हैं। करी पत्ते खाने के अलावा इनसे बना तेल और हेयर मास्क बनाकर सिर पर लगा सकते हैं। यह हेयर डैमेज को ठीक करता है और बालों का झड़ना रोकता है।

स्किन के लिए वरदान

करी पत्ते में ऐसे इतने उपयोगी तत्व होते हैं कि ये स्किन के लिए वरदान बन जाते हैं। खाली पेट करी पत्ते के सेवन से शरीर से हानिकारक टाॅक्सिन बाहर निकल जाते हैं जिससे स्किन स्वस्थ और बेदाग नज़र आती है। आप करी पत्ते का फेस मास्क भी लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर : खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डाॅक्टर की राय अवश्य ले लें। हमारा मकसद आप तक जानकारी पहुंचाना भर है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story