Begin typing your search above and press return to search.

Khajoor Khane Ke Fayde: रोज़ाना दो खजूर खाने से शरीर में दिखेंगे ये चमत्कारी बदलाव...

Khajoor Khane Ke Fayde: रोज़ाना दो खजूर खाने से शरीर में दिखेंगे ये चमत्कारी बदलाव...

Khajoor Khane Ke Fayde: रोज़ाना दो खजूर खाने से शरीर में दिखेंगे ये चमत्कारी बदलाव...
X
By Divya Singh

Khajoor Khane Ke Fayde: खजूर स्वाद में तो शानदार होता ही है, यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। दो खजूर रोज़ाना खाने की आदत आपकी अनेक शारीरिक समस्याओं का देखते ही देखते समाधान कर सकती है। खासकर कमज़ोरी, खून की कमी, हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर करने में तो इसका कोई जवाब ही नहीं और ये ही तो वे सामान्य समस्याएं है जो आपकी दैनिक ज़िन्दगी को कठिन बनाती हैं। तो चलिये जानते हैं खजूर खाने के एक से बढ़कर एक फायदे।

पाचन सुधारे

खजूर फाइबर से भरपूर होता है इसलिए रोजाना खजूर खाने से हमारा पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। खजूर बाउल मूवमेंट को बेहतर करता है और कब्ज को दूर करता है। यह आंतों में स्निग्धता बढ़ाता है। जिससे मल त्याग आसान होता है। साथ ही यह गैस, ब्लोटिंग, लूज मोशन आदि को भी ठीक करता है।

हड्डियों को मजबूती दे

खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और मैंगनीज़ की भरपूर मात्रा होती है। दो से तीन खजूर प्रतिदिन खाने पर हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। साथ ही खजूर हड्डियों में लुब्रिकेशन भी बढ़ाता है। अगर आप प्रतिदिन दूध के साथ गला कर खजूर खाएं तो बहुत फायदा होगा और ऑस्टियोपोरोसिस से भी आपका बचाव होगा।

खून बढ़ाए

खजूर में आयरन की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और एनीमिया से राहत मिलती है।

कमज़ोरी दूर करे

वे सभी लोग जो दैनिक गतिविधियों के दौरान कमजोरी महसूस करते हैं, उनके लिए खजूर चमत्कारी साबित होता है। केवल दो खजूर रोज़ाना खाने से उनकी कमज़ोरी दूर हो सकती है। अगर आप खजूर का सेवन दूध के साथ करें तो इसके फायदे बहुत बढ़ जाते हैं।

खा सकते हैं डायबिटीज़ पेशेंट्स

यह सही है कि खजूर काफी मीठा होता है और इसमें नेचुरल शुगर की अच्छी मात्रा होती है। बावजूद इसके, खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो है यानी इसके सेवन से शुगर स्पाइक्स नहीं होते। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा है इसलिए इसे पचाने में भी समय लगता है और ब्लड में शुगर धीमे घुलती है। इसका फायदा भी डायबिटीज पेशेंट को मिलता है इसलिए यदि मीठा खाने का मन है तो डायबिटीज पेशेंट्स किसी मिठाई के बजाए खजूर को प्रेफर कर सकते हैं।

कैंसर से बचाव

खजूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले क्षति को भी कम करते हैं। साथ ही इसमें फैनोलिक एसिड भी होते हैं जो इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। इसलिए रोज़ाना इसके सेवन से कैंसर के पनपने की संभावना कम होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खजूर में कैरोटिनाॅइड्स होते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं और मैक्युलर डिजेनरेशन यानी उम्र के साथ होने वाली दृष्टि हानि से बचाव में मदद करते हैं।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

बुजुर्ग अवस्था में आमतौर पर बहुत से लोगों को अल्जाइमर की समस्या होती है। खजूर के नियमित सेवन से ब्रेन में इन्फ्लेमेशन से बचाव होता है और अल्जाइमर रोग की संभावना कम होती है। यही नहीं पूरे नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखने में मददगार है।

गर्भावस्था में लाभप्रद

खजूर में आयरन, पोटैशियम और फोलेट जैसे तत्व होते हैं, जो माता और भ्रूण के विकास, दोनों के लिये लाभदायक हैं। गर्भावस्था के आखिरी के दो से तीन सप्ताह तक नियमित रूप से खजूर खाने से नाॅर्मल डिलीवरी अपेक्षाकृत आसान हो जाती है।

हार्ट हेल्थ

खजूर बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर खजूर बीपी को भी नियंत्रण में रखता है। साथ ही इसके सेवन से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

पुरुषों के लिए फायदेमंद

खजूर पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है और उनकी यौन समस्याओं को दूर करता है। खजूर के नियमित सेवन से टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बढ़ता है। खजूर पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी बढ़ाता है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story