Begin typing your search above and press return to search.

कमाल के हैं गुड़ के ये कॉम्बिनेशन: महिलाओं को पीरियड्स की तकलीफों से राहत दिलाएगा, यौन शक्ति भी...

कमाल के हैं गुड़ के ये कॉम्बिनेशन: महिलाओं को पीरियड्स की तकलीफों से राहत दिलाएगा, यौन शक्ति भी...
X
By NPG News

NPG DESK

ये तो सभी जानते हैं कि गुड़ गुणों की खान है। सर्दियों में तिल के साथ गुड़ का जोड़ तो सबको लुभाता है। गुड़ विटामिन ए, विटामिन बी, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। गुड़ के खुद के तो अनेक फायदे हैं ही, कुछ और चीज़ो के साथ गुड़ का जोड़ कमाल के असर करता है। ऐसे ही कुछ काॅम्बिनेशन के फायदे आपको यहां जानने को मिलेंगे।

1. महिलाओं के लिए वरदान है गुड़-गर्म दूध का जोड़

आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट की ऐंठन को दूर करने और इससे संबंधित कई अन्य जटिलताओं से राहत दिलाने में गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मासिक धर्म के दौरान दर्द या ऐंठन की दिक्कतों से राहत पाने के लिए गर्म दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करने से लाभ मिलता है।

2. पेट की समस्याओं में फायदेमंद गुड़ और जीरा

पेट को स्वस्थ रखने के लिए वर्षों से भोजन के बाद गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक गुड़ और जीरा बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह पीसकर इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। अपच, पेट फूलने, डकार जैसी स्थितियों में 3-5 ग्राम की मात्रा में दिन में एक या दो बार, गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से लाभ मिलता है।

3. सर्दी-जुकाम और कफ में फायदेमंद गुड़-अदरख का जोड़

गुड़ के सेवन को सामान्य सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने वाला माना जाता रहा है।आप एक कप पानी में गुड़ डालकर गर्म करें। इसमें थोड़ा सा अदरक मिलाएं। इसे दिन में 3-4 बार पीने से सर्दी से तुरंत राहत मिलती है। वायुमार्ग और फेफड़ों में जमे कफ को कम करने में भी इस पेय के लाभ माने जाते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसका सेवन करने से सर्दी के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों में भी इसे फायदेमंद माना जाता है।

4. गुड़, घी और नारियल का जोड़ शारीरिक और यौन शक्ति में लाभकारी

गुड़ के सेवन को शारीरिक और यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। पहले के दिनों में लोग इसके लिए भी गुड़, घी और नारियल का सेवन करते थे। गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से भी इसके लाभ होते हैं।

5. पानी के साथ गुड़ का घोल देगा शरीर को ठंडक

वैसे तो गुड़ की तासीर गर्म होती है लेकिन अगर गुड़ को पानी में घोल कर पिया जाए तो यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी को नियंत्रित करता है।

6. अस्थमा के लिए काले तिल-गुड़ का जोड़

अस्थमा के घरेलू इलाज के तौर पर गुड़ आजमाया हुआ तरीका है। सर्दी के दिनों में काले तिल और गुड़ के लड्डू अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने से शरीर में आवश्यक गर्मी बनी रहती है।

7. गुड़ -सरसों तेल का जोड़ सांस के रोग दूर भगाए

अगर आप साँस से संबंधित समस्याओं से जूझते हैं तो पांच ग्राम गुड़ को समान मात्रा में सरसों के तेल के साथ लें, निश्चय ही फायदा होगा।

8. पका चावल-गुड़ मिलाकर लेने से बैठा गला होगा ठीक

अगर आपका गला बैठ गया है। बोलने में दिक्कत हो रही है। आवाज़ जकड़ गयी है तो पके हुए चावल में गुड़ मिलाकर खाएं। गला भी ठीक होगा और आवाज़ भी खुलेगी।

9. गुड़ - घी का जोड़ कान दर्द में करे कमाल

कान दर्द होने पर भी गुड़ का प्रयोग फायदेमंद होता है। अगर गुड़ को घी के साथ मिलकर खाया जाए तो कान दर्द की समस्या में कमी आती है।

10. गुड़ - सौंठ का जोड़ पीलिया से लड़ने में करे मदद

पांच ग्राम सौंठ पाउडर में दस ग्राम गुड़ मिलाकर खाने से पीलिया में काफी फायदा मिलेगा।

11. खट्टी डकारें दूर करे गुड़ और काले नमक का जोड़

खट्टी डकारें आने पर या अपच और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में गुड़ और काला नमक मिलाकर चाटने से बहुत फायदा होता है।

Next Story