Begin typing your search above and press return to search.

Jaw Line Exercise: अभी परफेक्ट और शार्प जाॅ लाइन का है ज़बरदस्त क्रेज़, कीजिये ये आसान एक्सरसाइज़, महीने भर में दिखेगा असर...

Jaw Line Exercise: जाॅ लाइन शार्प हो तो न केवल चेहरा अधिक आकर्षक लगता है बल्कि उम्र भी अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है। इसलिये सभी लोगों में परफेक्ट जाॅ लाइन को लेकर एक दीवानगी सी है। हम यहां कुछ सरल और बेहद पसंद की जाने वाली जाॅ लाइन एक्सरसाइज़ बता रहे हैं जो शर्तिया रिज़ल्ट देंगी।

Jaw Line Exercise: अभी परफेक्ट और शार्प जाॅ लाइन का है ज़बरदस्त क्रेज़, कीजिये ये आसान एक्सरसाइज़, महीने भर में दिखेगा असर...
X
By Divya Singh

Jaw Line Exercise: फिल्मी एक्टर्स की तरह परफेक्ट जाॅ लाइन पाने का आजकल ज़बरदस्त क्रेज़ है। जाॅ लाइन शार्प हो तो न केवल चेहरा अधिक आकर्षक लगता है बल्कि उम्र भी अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है। इसलिये सभी लोगों में परफेक्ट जाॅ लाइन को लेकर एक दीवानगी सी है। हम यहां कुछ सरल और बेहद पसंद की जाने वाली जाॅ लाइन एक्सरसाइज़ बता रहे हैं जो शर्तिया रिज़ल्ट देंगी।

नैक कर्ल अप

इसे करने के लिए अपनी चिन यानी ठोड़ी को अपनी छाती के पास लाएं और फिर अपने सिर को ज़मीन से लगभग 2 इंच ऊपर उठाएं। आपकी बाकी की बाॅडी जमीन के टच में ही रहे। इस एक्सरसाइज़ के दस रैप (पुनरावृत्तियों) वाले तीन सैट करें। समय के साथ सैट बढ़ा सकते हैं।

चिन लिफ्ट

आराम से बैठ जाएं। चिन को बाहर की तरफ लाएं। अपने सिर को तब तक पीछे झुकाएं जब तक आपकी आंखें छत से न मिल जाएं। अब अपने निचले होंठ को ऊपरी होंठ के करीब ले जाते हुए इस तरह की मुद्रा बनाएं जैसे आप छत को किस कर रहे हों। इस स्थिति में करीब 5 से 7 सेकंड तक रहें। फिर आराम करें। इससे होंठों के आसपास और गर्दन से लेकर जबड़े तक की मांसपेशियों में खिंचाव होगा। जिसका असर आप खुद देखेंगे।

ओ और ई का स्वर निकालें

ये एक बहुत सरल एक्सरसाइज़ है। इसमें आपको अपना मुंह जितना बड़ा हो सके उतना बड़ा खोलना है। अब आपको 'ओ' आवाज निकालनी है। इसके बाद 'ई' का उच्चारण करना है। दोनों ही स्वरों के उच्चारण को यथासंभव थोड़ी देर खींचने का प्रयास करें। इस दौरान आपके ऊपर और नीचे के दांतों के बीच दूरी बनी रहे। इस एक्सरसाइज़ के 15 रैप के 3 सेट करें। ये चेहरे और जबड़े की मांसपेशियों के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज़ है।

निचला जबड़ा हिलाएं

ये भी एक आसान एक्सरसाइज़ है जो किसी भी काम को करते हुए साथ में की जा सकती है। बस इसे बहुत जल्दी जल्दी न करें। पूरा मुंह खोलने के बाद आराम से निचले जबड़े को ऊपर-नीचे मूव करें। यह एक्सरसाइज़ दिन में दो से तीन बार करीब तीन मिनट करेंगे तो चेहरे की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और आपको जाॅ लाइन बेहतर होने के अलावा अन्य लाभ भी मिलेंगे।

फिश फेस एक्सरसाइज

परफेक्ट जॉलाइन पाने के लिए यह लोगों की पसंदीदा एक्सरसाइज़ है। इसे करने के लिए आपको ऊपर और नीचे के दांतों के बीच दूरी बनानी है। अब अपने गालों को अंदर की ओर खींचें और होठों से पाउट बनाएं। ऐसा करने पर आपका फेस फिश यानि मछली जैसा बन जाएगा। 5-8 सेकंड के लिए आपको इसी पोज़ में रहना है और फ‍िर वापस नॉर्मल फेस बना लेना है। इस एक्सरसाइज को दिन में 25 से 30 बार करें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story