Jamun Benefits: गोल-मटोल जामुन के शरीर के लिए हैं कितने फायदे, जानिए एक्सपर्ट से, मौसम में ज़रूर खाइये...
Jamun Benefits: गोल- मटोल और थोड़े खट्टे-मीठे, थोड़े कसैले से स्वाद वाले फल 'जामुन' का मौसम आ गया है। ये तो हम सभी जानते हैं कि मौसमी फलों और सब्जियों के सेवन का अपना अलग ही महत्व होता है।

Jamun Benefits
Jamun Benefits: गोल- मटोल और थोड़े खट्टे-मीठे, थोड़े कसैले से स्वाद वाले फल 'जामुन' का मौसम आ गया है। ये तो हम सभी जानते हैं कि मौसमी फलों और सब्जियों के सेवन का अपना अलग ही महत्व होता है। क्योंकि उनसे हमें वो पोषक तत्व मिलते हैं जो विशेषकर उस मौसम के साथ आने वाले बदलावों के अनुसार ढलने की शक्ति हमें देते हैं। फिर जामुन को खाना तो एक खेल भी है। इसे खाकर आप दोबारा अपने बच्चों के साथ बच्चे बन सकते हैं और अपनी बैंगनी-जामुनी कलर में रंगी जीभ दिखाकर खेल कर सकते हैं। स्वाद और रंग से इतर जामुन से हमारे शरीर को गज़ब के फायदे मिलते हैं। चलिए, पेट के रोगों के विशेषज्ञ और वरिष्ठ डाॅक्टर कुलदीप सोलंकी द्वारा बताए गए खास फायदे जानते हैं।
1. जामुन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, प्रोटीन आयरन, मैग्नीशियम, और विटामिन्स के साथ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।
2. जामुन खाने से मसूड़ों और दांतों से जुड़ी परेशानियां जैसे जिंजीवाइटिस (मसूड़ों की सूजन, उनसे खून आना आदि) के अलावा पायरिया, सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं। यही नहीं यह मुंह से आने वाली दुर्गंध को भी दूर करता है।
3. जामुन पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे अजीर्ण, अपच, मल त्याग में परेशानी आदि को दूर करता है। यह डायरिया और डीसेंट्री को ठीक करता है।
4. जामुन के सेवन से बार-बार आने वाली खट्टी डकार,एसिडिटी जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं। यह गैस्ट्राइटिस से संबंधित परेशानियों को दूर करता है।
5. जामुन के सेवन से आंत के घाव ठीक होते हैं और मल में खून आने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
6. जामुन आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है और हानिकारक बैक्टीरिया को कम करता है।
7. जामुन लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवेनाॅइड्स और फैनोलिक कंपाउंड्स की वजह से जाम हुआ पित्त नलियों के माध्यम से बाहर निकल जाता है। जामुन के नियमित सेवन से पीलिया से राहत मिलती है।
8. जामुन किडनी के लिए भी फायदेमंद है। अपने डाइयूरेटिक एक्शन (मूत्र वर्धक प्रभाव ) के चलते यह छोटे-छोटे किडनी स्टोन को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करता है।
9. जामुन डायबिटीज़ नियंत्रण के साथ साथ इसकी रोकथाम करने में भी सक्षम है। जामुन में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है और यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सकता है। यही नहीं इसकी गुठलियों का पाउडर या इसके पेड़ की पत्तियां चबाने से भी डायबिटीज़ नियंत्रण में मदद मिलती है।
10. जामुन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और वजन नियंत्रित रखता है। इसके अलावा जामुन का सेवन करने से हृदय रोग, स्ट्रोक, आदि बीमारियों में भी लाभ होता है।